Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चहल ने खोला अपनी सफलता का राज, ड्रेसिंग रूम में कोच ने कही थी ये बात

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आ खेला गया. इस मैच में टॉस जीत कर आयरलैंड के कप्तान गैरी विल्सन ने टॉस जीत कर भारत को पहले बल्लेबाज़ी के करने के लिए आमंत्रित किया. वही भारत ने आज धोनी,भुवी और जसप्रीत, धवन को आराम दिया. वही आयरलैंड ने आज पोर्टरफील्ड को टीम में शामिल किया .

भारत ने खड़ा किया मजबूत स्कोर 

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 213 रन बनाए. भारत के लिए राहुल ने 70 और रैना ने 69 रन की पारी खेली. इस दौरान दोनों ने 102 रन की साझेदारी की. वही उनके अलावा हार्दिक ने आखिर में 9 गेंदों में 32 रन की पारी खेल कर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया .

आयरलैंड के बल्लेबाज़ हुए फ्लॉप 

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. 36 रन के कुल योग पर उसके 6 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे. ओपनर पॉल स्‍टर्लिंग को तेज गेंदबाज उमेश यादव ने खाता भी नहीं खोलने दिया. विलियमन पोर्टरफील्‍ड 14 रन बनाकर आउट हुए. उन्‍हें यादव ने अपना दूसरा शिकार बनाया.जेम्‍स शैनन भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.इसके बाद कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका और पूरी टीम सिर्फ 70 रन पर आलआउट हो गई. चहल ने तीन विकेट लिए .

चहल ने बताया अपनी सफलता का राज 

इस मैच में तीन विकेट लेने वाले चहल को मैन ऑफ़ सीरीज का अवार्ड मिला. ऐसे में अपनी सफलता का राज खोलते हुए उन्होंने कहा कि

“विकेट लगातार टर्न ले रहे था. कोच ने मुझसे विकेट के हिसाब से गेंदबाज़ी को करना को कहा था. इस दौरान मैंने बल्लेबाजों की सोच की हिसाब से अपनी गति में बदलाव किया .इसी वजह से मैंने गेंदे तेज़ की और एक धीरे की . मुझे लगता है कि कभी भी दुनिया के सबसे अच्छे नेट्स आपको बेहतर बनाने में मदद करते है.”

The post चहल ने खोला अपनी सफलता का राज, ड्रेसिंग रूम में कोच ने कही थी ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.