Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियोः भुवनेश्वर कुमार ने खोला राज भारतीय टीम में जगह मिलने के बाद ड्रेसिंग रूम में परेशान करते थे इशांत शर्मा

आईपीएल के बाद भारतीय टीम का अगला मुकाबला 14 जून से शुरू होगा। बेंगलुरू के एम.चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम आमने-सामने होंगी। इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के गवाह भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ दिग्गज खिलाड़ी नहीं बन पाएंगे। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली गर्दन की चोट की वजह से परेशान हैं।

इस वजह से वह टीम से बाहर हैं। लेकिन टीम के दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को इस मैच में आराम दिया गया है। गौरव शर्मा के शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में भुवी पहुंच थे। यहां पर उन्होंने टीम और अपनी क्रिकेटिंग लाइफ के बारे में तमाम रहस्यों से पर्दे उठाए हैं। आइए एक नजर डालते हैं भुवी के इस इंटरव्यू में…

ईशांत शर्मा ने दूर की भुवनेश्वर कुमार की शर्म

गौरव शर्मा ने कहा कि भुवी जितना शरीफ दिखता है,उतना दूर-दूर तक नहीं हैं। गौरव शर्मा से बात करते हुए भुवी ने कहा इसके पीछे भी कहानी है। इसका क्रेडिट जाता है ईशांत शर्मा को। जब मैं टीम आया था तो बिल्कुल शांत था और किसी से बोलता भी नहीं था। एक हेजीटेशन रहता है और मैं थोड़ा शर्मीला टाइप था।

अगर बहुत ही जरूरी बात हैं तो उससे बोलने से पहले मैं पांच बार सोचता था। अगर जरूरी नहीं है तो चांस ही नहीं कि गले से बाहर निकल जाए। लेकिन ईशांत शर्मा हमेशा खिचांई करता था एक टाइम लगा कि बस ये जुल्म बहुत हुआ और फिर लगा कि इसके खिलाफ आवाज उठाना चाहिए। इसका क्रेडिट ईशांत शर्मा को जाता है।

कुछ इस तरह क्रिकेटर बने भुवी

गर्मियों की छुट्टियों में भुवी ने अपने घरवालों से क्रिकेट खेलने को कहा, लेकिन घरवाले ने कहा कि बगल में पार्क है तो खेलो न यहां। लेकिन भुवी बच्चों की तरह रोने लगे। हालांकि बाद में मम्मी भुवी को क्रिकेट खेलने को लेकर राजी हो गई। मेरठ अपने बल्ले को लेकर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। लेकिन भुवी ने बताया कि वहां पर छोटी-छोटी गेंदों की कंपनियां भी है और वो लोग टेस्टिंग के लिए गेंद देते थे। यहीं से भुवी की गेंदबाज बनने की कहानी की शुरू हुई।

भामा शाह पार्क से शुरू हुआ भुवी का करियर

गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का करियर मेरठ के भामाशाह पार्क से शुरू हुआ। इस पार्क को विक्टोरिया पार्क भी कहा जाता है। भुवनेश्वर कुमार की जिंदगी उनकी बड़ी बहन ने बदली। किसी ने भुवी को बताया कि इस पार्क में भी क्रिकेट की प्रैक्टिस होती है। लेकिन दीदी को पता नहीं था। बाद में पता करने पर दीदी वहां लेकर गई और वहीं से सभी कुछ शुरू हुआ। भुवी ने यह भी बताया कि मम्मी से ज्यादा दीदी ने ही उन्हें पीटा। भुवी ने बताया कि पापा ने कभी उन्हें नहीं मारा है।

दीदी से मिलती थी डांट

10 वीं की परीक्षा के समय भुवी अंडर-15 क्रिकेट खेल रहे थे। तीन दिन ट्यूशन लगाकर भुवी ने दसवीं में 60 प्रतिशत नंबर लाए थे। हालांकि उनके घरवालों को इस पर विश्वास नहीं था। लेकिन उनकी दीदी ने गली में खुशी से मिठाईयां बांटी।

भुवी की मम्मी ने उनसे यह भी पूछा कि क्या तुमने चीटिंग की? भुवी ने बताया कि कम नंबर आने पर दीदी डांटती थी। हालांकि भुवी की सफलता के पीछे हिमेश के गाने झलक दिखला जा का भी रोल रहा। जिसका जिक्र उन्होंने खुद किया।

यहां देखें वीडियोः

वीडियो क्रेडिट-Breakfast With Champions

The post वीडियोः भुवनेश्वर कुमार ने खोला राज भारतीय टीम में जगह मिलने के बाद ड्रेसिंग रूम में परेशान करते थे इशांत शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.