Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी को जान का खतरा, प्रशासन से मांगा है हथियार का लाइसेंस

लाइव सिटीज डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी को जान का खतरा है. यह आशंका उन्होंने खुद जतायी है. उन्होंने पुलिस को भी इसे लिखकर दिया है. दरअसल इसका खुलासा तब हुआ, जब धोनी की पत्नी ने आर्म्स के लाइसेंस के लिए अप्लाई किया. साक्षी धोनी का कहना है कि वह ज्यादातर समय घर पर अकेली रहती है. अपने सभी कामों के लिए उन्हें अकेले ही सफर करना पड़ता है. ऐसे में उनकी जान को भी ख़तरा बना रहता है. लिहाज़ा जितनी जल्दी हो सके उन्हें हथियार खरीदने का लाइसेंस दिया जाए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार साक्षी ने लाइसेंस के लिए रांची के मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन दिया है. सेलिब्रेटी होने के कारण आवेदन पर तुरंत कार्रवाई की गयी. जांच प्रक्रिया में पता चला कि साक्षी पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है. लिहाज़ा आवदेन को एसएसपी कार्यालय भेज दिया गया है. बता दें कि धोनी के रांची स्थित घर पर हथियारों से लैस सात सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं.

गौरतलब है​ कि वर्ष 2010 में महेंद्र सिंह धोनी ने भी लाइसेंसी पिस्टल खरीदी थी. धोनी को लाइसेंस के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. उनका आवेदन केंद्र को भेजा गया था और वहां से मंज़ूरी मिलने के बाद उन्हें लाइसेंस मिल पाया था. वर्ष 2008 में रांची ज़िला प्रशासन ने गृह मंत्रालय को आवेदन भेजने से पहले धोनी से चरित्र प्रमाण पत्र भी मांगा था.

बहरहाल महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने अब हथियार के लिए लाइसेंस की मांग की है. इसे लेकर रांची प्रशासन एक्टिव हो गया है. सब​कुछ ठीकठाक रहा तो जांच प्रक्रिया के बाद लाइसेंस दिया जा सकता है. यदि धोनी की तरह ही मामला होगा तो फिर मामला केंद्र के पास भी जा सकता है.

The post महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी को जान का खतरा, प्रशासन से मांगा है हथियार का लाइसेंस appeared first on Live Cities.