Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद शमी की जगह नवदीप सैनी को भारतीय टीम में जगह मिलने पर ये क्या बोल गये आरपी सिंह

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एतिहासिक टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को शामिल किया गया है. 14 जून से शुरु होने वाले इस टेस्ट मैच के लिए फिटनेस टेस्ट में मोहम्मद शमी फेल हो गए थे इस वजह से शमी की जगह नवदीप को मौका दिया गया है.

दिल्ली की ओर से खेलने वाले नवदीप सैनी को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तीन करोड़ में खरीदा था. मगर उन्हें आईपीएल के दौरान एक भी मैच खेलने का मौका नही मिला. हालांकि नवदीप का कहना है कि उन्हें भले ही मौका ना मिला हो लेकिन इस दौरान उन्होंने विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के साथ रहकर काफी कुछ सीखा है. अब जब नवदीप को भारतीय टेस्ट टीम में अपनी प्रतिभा दिखने का अवसर मिला है तो आरपी सिंह ने भी उनकी हौसला अफजाई की है.

चयन को लेकर ये कहा आरपी सिंह ने

भारतीय टीम में कभी शानदार गेंदबाजी करने वाले आरपी सिंह ने नवदीप का टेस्ट टीम में चयन होने पर ख़ुशी जाहिर की है. साथ ही आरपी सिंह ने उम्मीद जताई है कि नवदीप अपने प्रदर्शन से प्रभाव जरुर छोड़ना चाहेंगे.

आरपी सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा ”अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप के चयन को देख कर काफी ख़ुशी हो रही है. आशा है कि पहली बार भारतीय टीम में शामिल किए गए नवदीप इस पर खरा उतरेंगे.”

टीम में चयन का गौतम गंभीर को दिया क्रेडिट 

नवदीप सैनी टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए गौतम गंभीर को क्रेडिट दिया है. दरसल 2013 से पहले नवदीप टेनिस बॉल से गेंदबाजी किया करते थे, लेकिन जब दिल्ली की रणजी टीम के अभ्यास के दौरान नवदीप को लाल गेंद से गेंदबाजी करनी थी तब गंभीर ने ही नवदीप को विश्वास दिलाया था कि वह किस तरह से लाल गेंद से भी अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं.

The post मोहम्मद शमी की जगह नवदीप सैनी को भारतीय टीम में जगह मिलने पर ये क्या बोल गये आरपी सिंह appeared first on SportzWiki Hindi.