Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर ने कहा बल्लेबाजी के समय भी मुझसे बात नहीं करता था सहवाग, तो वीरू ने बताई वजह

सचिन और सहवाग की जोड़ी जब मैदान पर उतरती थी, तो गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटती थी. सचिन और सहवाग की ओपनिंग जोड़ी भारत की सबसे सफल जोड़ियों में से एक मानी जाती है.

इस जोड़ी ने भारतीय टीम को अपने दम पर कई मैच जीतवाए थे. दोनों ही एक दूसरे का बहुत सम्मान करते है. इसी बीच सचिन और सहवाग की यह जोड़ी ‘व्हाट द डक सीजन-3’ शो के पांचवे एपिसोड में पहुंचे. इस दौरान दोनों ने जमकर मस्ती की है. इन दोनों का ही इंटरव्यू विक्रम साठ्ये  ने लिया.

सहवाग मुझसे नहीं करता था बात

सचिन तेंदुलकर ने इस शो में एक खुलासा किया है. सचिन ने बताया, कि जब वीरेंद्र सहवाग टीम में नये आये थे, तो वह उनसे बात नहीं करते थे.

सचिन ने कहा,

मुझे याद है, कि जब सहवाग नया-नया टीम में आया था, तो वह मुझसे बात नहीं करता था. मुझे उसके साथ काम करना बहुत मुश्किल हो रहा था. हम चाहते थे, कि वह हर किसी से बात करें और अगर वह मेरे साथ बल्लेबाजी करें तो कम्फर्टबल फिल करें. इसलिए मैं उसे एक दिन खाने पर लेकर गया. मैंने उससे पूछा की बताओं आप क्या खाते हो, तो उसने मुझसे बोला पाजी मै वेजिटेरियन हूं. मैंने कहा ऐसा क्यों है, तो वह बोला चिकन खाने से मेरा मोटापा बढ़ सकता है. यह सुन मुझे बहुत हंसी आई थी.”

सचिन को देख था अचंभित 

वही सचिन तेंदुलकर से पहली बार मिलने का वाकया शेयर करते हुए सहवाग ने कहा,

मैं जब सचिन पाजी से पहली बार मिला, तो मैं हैरान रह गया. जिस खिलाड़ी को मैं अपना आदर्श मनाता था वह मुझसे हाथ मिलाकर गया था, इसलिए मैं पूरी तरह से अचंभित रह गया था, लेकिन जब मैं बाकि सीनियर खिलाड़ियों से और अपने साथी खिलाड़ियों से मिला, तो मुझे महसूस हुआ कि सचिन पाजी हर किसी के कितने करीब है और वह हर किसी के साथ कितने अच्छे तरीके से बात करते है. हाँ, मैं जब पहली बार टीम में गया था, तो मैं बहुत शर्मिला था.”

सचिन-सहवाग की जोड़ी ने की है 12 शतकीय साझेदारी 

आपकों बता दें, कि सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने वनडे क्रिकेट में 93 मैचों में ओपनिंग साझेदारी की हुई है. जिसमे दोनों की ओपनिंग जोड़ी ने 42.13 की औसत से 3919 रन बनाये हुए है. जिसमे से 12 शतकीय साझेदारी की है और 18 अर्धशतकीय साझेदारी की है.

सौरव गांगुली ने सचिन के साथ 136 वनडे मैचों में ओपनिंग की है. जिसमे 49.32 की औसत से 6609 रन बनाये हुए है. सचिन और सौरव के बीच 21 शतकीय साझेदारी है और 23 अर्धशतकीय साझेदारी है.

The post सचिन तेंदुलकर ने कहा बल्लेबाजी के समय भी मुझसे बात नहीं करता था सहवाग, तो वीरू ने बताई वजह appeared first on SportzWiki Hindi.