स्पोर्टस डेस्क। विश्व क्रिकेट में अपने बडे-बडे रिकॉर्डस और क्रिकेट की सारी उंचाईयों को छूने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदूलकर एक बार फिर अपने सबसे करीबी और साथी क्रिकेट खिलाडी विरेन्द्र सहवाग के साथ नजर आयें। दरअसल ये दोनो खिलाडी विक्रम साठाये के शो ”वाट द डक” में एक साथ नजर आयें हैं। इस मौके पर दोनो ही खिलाडीयों ने अपने कई किस्से दर्शको से शेयर किये।
वर्ष 2003 वर्ल्डकप के दौरान मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदूलकर और विस्फोटक बल्लेबाज विरेन्द्र सहवाग की इस टीम ने भारतीय टीम को बेहतरीन शुरूआत दिलाई थी। ये दोनो ही खिलाडी क्रिकेट में अपने-अपने तरिकों के लिये जाने जाते हैं। हालहीं में इन दोनो खिलाडीयों को ”वाट द डक” शो में एक साथ देखा गया। शौ में सचिन ने कहा कि ”सहवाग भारतीय टीम में शामिल होने के बाद भी ड्रेसिंग रूम में अकेला और चुपचाप बैठा रहता था। सहवाग ज्यादा किसी से बात नही करता था और एक दिन मेरे द्वारा कैंटीन में चलने को कहने पर सहम गया और मेरे साथ आया। इस किस्से के बाद हम दोनो ने एक-दूसरे से बात करनी शुरू की।
इस शो के दौरान भारतीय टीम के ये दोनो खिलाडी एक दूसरे की तारिफ करते नजर आयें और अनेक किस्से शेयर कियें। सचिन ने इस मौके पर कहा कि उन्हे सहवाग के साथ बैटिंग करनी होती थी जिसके लिए एक दूसरे को समझना जरूरी था। वही विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने कहा कि सचिन ने हमेशा उनकी मदद की हैं। सचिन ने इस मौके पर सहवाग की खिंचाई करते हुए कहा कि धीरे-धीरे सहवाग सबसे खूल गयें और कभी भी ड्रेसिंग रूम में चुप नही रहते थे।
Herald