गुरूवार को अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश टी-20 सीरीज का आखिरी मैच देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 6 विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में उतरी बांग्लादेश टीम ने भी 6 विकेट खोते हुए 144 रन बना लिए।
हालांकि राशिद खान ने अंतिम ओवर में 9 रन देकर टीम को 1 रन से जीत दिलाई। अफगानिस्तान ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर लिया। पूरे सीरीज में राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की।
राशिद की गूगली के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज धराशायी नजर आए। हांलांकि इसी बीच राशिद खान अपने एक ट्वीट की वजह से ट्रोल भी होने लगे।
राशिद खान ने की शानदार गेंदबाजी

मौजूदा समय में राशिद खान दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर हैं,ये बात उन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित कर दी। आईपीएल के बाद बांग्लादेश के साथ खेली जा रही सीरीज में राशिद खान ने खूब कहर बरपाया । इस सीरीज के तीन मैचों में राशिद खान ने 8 विकेट झटके और उन्होंने 49 रन दिए।
गुरूवार को हुए मैच में भी राशिद खान ने अंतिम ओवर में 9 रन देकर टीम को एक रन से जीत दिलाई। इससे पहले आईपीएल में भी राशिद खान ने 21 विकेट अपने नाम किए थे। एंड्रू टाय के बाद इस सीजन आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले वह दूसरे गेंदबाज हैं।
राशिद खान को मिला ‘मैन ऑफ द मैच’

राशिद की घातक गेंदबाजी का कायल सारी जहां हैं। गुरूवार को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में भी राशिद खान ने किफायती गेंदबाजी की और टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। उम्दा प्रदर्शन को देखते हुए राशिद खान को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
हर्षा भोगल ने की प्रशंसा

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने राशिद खान के प्रदर्शन पर एक ट्वीट किया। लेकिन ट्वीट के जवाब में राशिद खान का शब्द सेलेक्शन उनके लिए मुसीबत बन गया और सोशल मीडिया में यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ट्वीट करते हुए हर्षा ने लिखा कि,
”राशिद खान ने आखिरी ओवर में 9 रन देकर लक्ष्य का बचाव किया और अफगानिस्तान ने क्लीन स्विप किया। यह अफगानिस्तान के लिए आश्चर्यजनक परिणाम हैं और यह फिर साबित हो चुका कि राशिद खान का असाधारण विकास हो रहा है। ”
राशिद खान हुए जमकर ट्रोल

राशिद खान के समर्थन और प्रदर्शन पर हर्षा भोगले ने शानदार ट्वीट किया। वहीं राशिद खान ने हर्षा भोगले के ट्वीट का जवाब दिया। लेकिन यहां पर राशिद खान के शब्द सेलेक्शन ने उन्हें यूजर्स के निशाने पर ला दिया।
दरअसल हुआ यूं कि 56 वर्षीय भारतीय क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले को राशिद खान ने ट्वीट करते हुए भाई करार दिया है। अब राशिद के इस कमेंट को यूजर्स ने निशाने पर ले रखा है।
यहां पर पढ़े ट्रोल वाले ट्वीट्स
Meanwhile @rashidkhan_19 has defended 9 off the last over to give Afghanistan a clean sweep over Bangladesh. Amazing result for Afghanistan and further proof of Rashid’s phenomenal development
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) June 7, 2018
Thank you bro
— Rashid Khan (@rashidkhan_19) June 7, 2018
Bro?
More like Sir— Shashwat (@iamshashwat77) June 7, 2018
Uske real age ke hisaab se bro sahi hai
— Sailaja Mishra (@ssm3105) June 7, 2018
Bro? So you ain’t 20 i guess might be in your late 30s
— Abhay 3 (@ImAbhay3) June 7, 2018
bro?
— Prasad Suroshe (@PrasadSachinist) June 8, 2018
Bro???? He is like ur father. U r just 19 yrs old. he is 56 yrs old. Give him respect.
— O.S. (@iamOS30) June 7, 2018
When your bro is almost 3 times older than you @rashidkhan_19 @bhogleharsha pic.twitter.com/QD8HWrXnwz
— Sanchit Tanwar (@sanchitTanwar7) June 7, 2018
The post जीत की खुशी में राशिद खान भूले सीनियरिटी हर्षा भोगले को कह दी बड़ी बात, अब बन रहा मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.
