जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसकी वजह ये है कि जिम्बाव्बे के खिलाड़ियों ने अपने बोर्ड को वेतन के मामले में अल्टीमेटम दिया है। जिम्बाब्वे खिलाड़ियों ने बोर्ड ने अच्छी सैलरी और मैच फीस का भुगतान करने की मांग की है। खिलाड़ियों ने यह भी कहा कि ये मांगे 25 जून तक पूरी हो जानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो अगामी मैचों को का बहिष्कार करेंगे।
जुलाई में होनी है ट्राई सीरीज

जिम्बाव्बे के खिलाड़ियों ने यह मांग उस वक्त उठाई है जब जुलाई में जिम्बाव्बे-पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 ट्राई सीरीज का आयोजन होना है। वहीं नवनियुक्त जिम्बाव्बे कोच व पूर्व भारतीय खिलाड़ी लालचंद राजपूत 10 जून को वहां पहुंचेंगे लेकिन उनके सामने यह बड़ी समस्या दिखाई दे रही है।खबरों माने तो बोर्ड खिलाड़ियों को पिछले कुछ मैचों से भुगतान नहीं कर रहा है। जिससे खिलाड़ी काफी नाराज हैं। अगर बोर्ड समय से भुगतान नहीं कर पाया दो यह ट्राई सीरीज खटाई में पड़ सकती है।
श्रीलंका दौरे का पड़ा है वाकया

जिम्बाव्बे क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल का भुगतान अपने खिलाड़ियों को नहीं किया है। पिछले साल जुलाई में जिम्बाव्बे की टीम श्रीलंका के दौरे पर थी। खिलाड़ियों का आरोप है कि पिछले साल तीन महीने की मैच फीस और वेतन का भुगतान क्रिकेट बोर्ड द्वारा नहीं किया गया है।
इस महीने भुगतान कर सकता है बोर्ड

खिलाड़ियों के अल्टीमेटम के बाद आखिर जिम्बाव्बे क्रिकेट बोर्ड की नींद खुली है। बोर्ड ने साफ तौर कहा कि हम वेतन का समय से भुगतान करने में असफल रहे हैं लेकिन इस महीने के अंत तक भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिम्बाव्बे क्रिकेट बोर्ड को 19 मिलियन यूएस डॉलर के कर्ज की उम्मीद है। साथ ही जुलाई में आईसीसी पे आउट की भी उम्मी है । हालांकि तब तक काफी देर हो सकती है। क्रिकेट बोर्ड के एक प्रवक्ता ने कहा कि,
”मुश्किल वित्ती स्थिति के कारण जिम्बाव्बे क्रिकेट समय से खिलाड़ियों और कर्मचारियों के वेतन और कुछ उत्तरदायित्वों को पूरा करने में असफल रहा है। लेकिन यह सबसे प्राथमिक विषय है। जेडसी इसके समाधान पर काम कर रहा है। जैसा कि हमारे अध्यक्ष ने खिलाड़ियों से वादा किया है कि इस हफ्ते भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।”
The post जिम्बाव्बे खिलाड़ियों ने अपने ही बोर्ड के खिलाफ उठाया बड़ा कदम,खतरे में पड़ी ऑस्ट्रेलिया और पाक की सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.