Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड दौरे पर रवाना होते समय फ्लाइट में धोनी और विराट द्वारा किये गये मस्ती की तस्वीर हो रही वायरल, यहाँ देखे

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने पिछले सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने इस दौरान विश्व क्रिकेट की हर बड़ी टीम को पटखनी देने में सफलता हासिल की है। लेकिन अब भारतीय टीम अपने अगले सीजन यानि इस सीजन में अपने सबसे कठिन दौरे के लिए तैयार है। भारतीय टीम को अब अपने अगले सीजन में कई बड़े और कठिन दौरे करने हैं।

भारतीय टीमं इंग्लैंड के दौरे के लिए रवाना

इसी सीजन की शुरूआत भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे से कर रही है। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के एक बड़े और मुश्किल दौरे के लिए शनिवार को रवाना हो गई है। भारतीय टीम यूरोप के दौरे पर पहले आयरलैंड के खिलाफ 27 और 29 जून को दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है।

भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ होगा मुश्किल टेस्ट

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 3 जुलाई से टी-20 सीरीज से आगाज करना है। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को 3 मैचों की टी-20 सीरीज, 3 मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड का ये दौरा बहुत ही खास माना जा रहा है जहां पर भारतीय टीम को एक अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा।

बीसीसीआई ने भारतीय टीम की इंग्लैंड रवानगी को लेकर पोस्ट की फोटो

भारतीय टीम इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई है। इस दौरे के लिए भारतीय टीम की रवानगी करते हुए एक फोटो को बीसीसीआई ने ट्वीटर पर पोस्ट किया है।  बीसीसीआई के द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ ही रिस्ट स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं कुछ और तस्वीरें भी बीसीसीआई ने शेयर की। इन दूसरी तस्वीरों में भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री के साथ ही भारतीय टीम का सपोर्टिंग स्टाफ नजर आ रहा है।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम 

विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, मनीष पांडे, महेन्द्र सिंह धोनी, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ, हार्दिक पंड्या  उमेश यादव और सुरेश रैना

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post इंग्लैंड दौरे पर रवाना होते समय फ्लाइट में धोनी और विराट द्वारा किये गये मस्ती की तस्वीर हो रही वायरल, यहाँ देखे appeared first on SportzWiki Hindi.