स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट के जाने माने सितारे विराट कोहली वैसे तो अनेक अवार्ड से सम्मानित हो चुके लेकिन अब उनको सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अवार्ड के लिए प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। बताया जा रहा है की यह अवार्ड कोहली को उनके द्वारा किये गए दो वर्षा में शानदार प्रदर्शन की की वजह से मिलने जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अवार्ड के लिए प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर ट्रॉफी अवार्ड के लिए केवल कोहली ही नही चुने गए इस अवार्ड के लिए महिला वर्ग में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अवार्ड के लिए चुना गया है। इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा दी गयी है।
साल 2016-17 और 2017-18 में भारतीय टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया है इस वजह से उनको इस अवार्ड के लिए चुना गया है साथ बताया जा रहा है की पॉली उमरीगर ट्रॉफी अवार्ड 12 जून को बेंगलुरू में बीसीसीआई अवार्ड समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
Herald