भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए कई उपलब्धियां हासिल की हुई है.
राहुल द्रविड़ ने करीब भारतीय टीम के लिए 16 साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला और वनडे और टेस्ट क्रिकेट दोनों में ही दस हजार से ज्यादा रन बनाये है.
अभिनेत्री स्याली भगत दे चुकी है शादी का प्रस्ताव

आपकों बता दें, कि राहुल द्रविड़ को बॉलीवुड अभिनेत्री स्याली भगत शादी का प्रस्ताव दे चुकी है. हालाँकि, उन्होंने यह प्रस्ताव मजाक में दिया था. दरअसल, स्याली एमटीवी के मशहूर शो एमटीवी बकरा की एंकर थी और उन्होंने एक बार राहुल द्रविड़ का बकरा बना दिया था.
द्रविड़ मजाक से हो गये थे गंभीर

एमटीवी ने स्याली को राहुल द्रविड़ के कमरे में भेजा और उनसे राहुल द्रविड़ का इंटरव्यू लेने को कहा था. आपकों बता दें, कि इंटरव्यू खत्म होने के बाद ही स्याली ने अपने कैमरामैन को कमरे से बाहर भेज दिया था.
इसके बाद उन्होंने राहुल द्रविड़ से अपने प्यार का इजहार कर दिया था. द्रविड़ उनके शादी के प्रस्ताव से हैरान रह गये थे और कमरे से जाने लगे थे, लेकिन तभी स्याली ने अपने नाटक में शामिल बाबूजी बने व्यक्ति को बाबूजी की तेज आवाज देकर बुलाया.
अब स्याली और बाबूजी दोनों ही राहुल द्रविड़ पर शादी का दबाव बनाने लगे, दूसरी तरफ दोनों की बातों से राहुल द्रविड़ काफी परेशान हो गये थे.
2004 में रह चुकी है मिस इंडिया

राहुल द्रविड़ ने स्याली को अपनी पढ़ाई और अपने करियर में फोकस करने की सलाह दी और कमरे से बाहर जाने लगे इसके बाद अंत में मामले को बढ़ता देख स्याली ने बताया कि एमटीवी शो द्वारा सिर्फ उनका बकरा बनाया जा रहा था.
आपकों बता दे, कि स्याली भगत 2004 में मिस इंडिया रह चुकी है. स्याली द ट्रेन, हल्ला बोल जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी है.
The post इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने राहुल द्रविड़ को शादी के लिए कर दिया था प्रपोज, द्रविड़ ने दिया था ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.