Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रो कबड्डी के इतिहास में खरीदा गया सबसे मंहगा खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क:प्रो कबड्डी के छठे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो चुकी है। 12 फ्रेंचाइजी में से 9 फ्रेंचाइजी ने अपने पूराने खिलाडिय़ों को रिटेन किया लेकिन यूपी योद्धा, यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स इस बार नए सिरे से टीम बनाई है।

प्रो कबड्डी के छठे सीजन की निलामी में हरियाणा स्टीलर्स ने मोनू गोयात पर 1.51 करोड़ रुपये की बोली लगाई हैै। यू मुंबा ने ईरान के फजल अत्राचली को एक करोड़ की रकम में खरीदा है। दीपक हुडा को जयपुर पिंक पैन्थर्स ने 1.15 करोड़ रुपये में खरीदा है।

राहुल चौधरी को तेलुगु टाइटन्स, ,नितिन तोमर को पुनेरी पलटन औररिशांक देवाडिगा को यूपी योद्धाने 1 करोड़ से ज्यादा की राशि में खरीदा है।प्रो कबड्डी के छठे सीजन के लिए एक टीम 2 से 4 विदेशी खिलाड़ी ले सकती हैं। हर एक फ्रेंचाइजी अपनी टीम के लिए खिलाड़ियों के लिए चार करोड़ रुपए तक खर्च कर सकती है।



Herald