Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुरली विजय को नजरअंदाज कर बीसीसीआई ने ख़ास अंदाज में दी शिखर धवन को शतक की बधाई

भारत और अफगानिस्तान के बीच आज पहले टेस्ट मैच का पहले दिन का खेल खेला गया. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दिन ही भारत के स्टार बल्लेबाज़ धवन ने अपनी विस्फोटक पारी से सबको अपना दीवाना बना दिया.

उन्होंने मात्र 87 गेंदो में शतक पूरा किया. उनकी इस पारी के बाद बीसीसीआई के अधिकारी भी उनसे प्रभावित हुए बिना नही रह सके और उन्होंने धवन को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी.

धवन ने खेली यादगार पारी 

फोटो क्रेडिट:बीसीसीआई

शिखर धवन आज अपने ही रंग में नज़र आ रहें थे. उन्होंने मात्र 47 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने मात्र 40 गेंदों के अंदर ही उन्होंने अपना शतक भी पूरा किया.उन्होंने 105 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्हने 13 चौके और 3 छक्के लगाए.

बीसीसीआई ने दी बधाई 

बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सीके खन्ना ने कहा,

“पहले सत्र में शतक लगाने का एक अविश्वसनीय काम है। मैं शिखर धवन को उनकी  शानदार पारी के लिए बधाई देता हूं। यह एकविशेष अवसर पर विशेष पारी थी.”

बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा कि

“अपने शानदार शतक के साथ धवन ने इस बात को पक्का कर दिया कि बंगलौर में आज सुबह कुछ ख़ास हुआ है. इस मैच को देखने को लिए दोनों देशों के कई बड़े नाम आए थे और पूरी दुनिया की नज़रें भी इस मैच पर टिकी हुई थी. “

बीसीसीआई के सीईओ श्री राहुल जोहरी ने कहा,

“शिखर धवन ने अपनी अटैकिंग बल्लेबाज़ी से सबका मनोरंजन किया. उन्होंने बेहद आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी की. उनकी इस बल्लेबाज़ी की वजह से अफगान गेंदबाज बैक फूट पर नज़र आए. इतने अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाज़ी करना आसान नही है. लेकिन शिखर धवन ने इसे बेहद आसान बना दिया.”

वही आप को बता दें कि दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट खोकर 347 रन बना लिए है. भारत के लिए इस समय अश्विन और पंड्या मैदान पर टिके हुए हैं.

The post मुरली विजय को नजरअंदाज कर बीसीसीआई ने ख़ास अंदाज में दी शिखर धवन को शतक की बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.