Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिग्गज भारतीय ने अफगानिस्तान को चेताया, सम्भाल कर रखो राशिद को वर्ना मेंडिस की तरह खत्म कर देंगे करियर

इन दिनों अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर राशिद खान चर्चा में हैं। इसकी वजह भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच है। राशिद खान की मिस्ट्री स्पिन ही उन्हें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ स्पिनर बना रही है। गुरूवार को राशिद खान का सामना भारतीय बल्लेबाजों से होगा।

इससे पहले राशिद खान ने आईपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं हाल ही में बांग्लादेश को अफगानिस्तान ने 3-0 से करारी हार दी। गुरूवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में सबकी निगाहें राशिद खान पर टिकी होंगी।

गंभीर ने टीम में शामिल से किया था मना

 

अफगानिस्तान के पूर्व लालचंद राजपूत कहते हैं कि शुरूआत में उन्होंने केकेआर की टीम से राशिद के विषय में बात हुई थी। गौतम गंभीर से हमने बात की थी। लेकिन मुझे पता था कि सुनील नरेन जैसे खिलाड़ी उनके पास हैं। उन्होंने इंकार करते हुए कहा कि,’हमारे पास नरेन और कुलदीप यादव हैं।’

वीवीएस लक्ष्मण हुए थे राजी

हालांकि इसके बाद लालचंद रापजूत की अगली बात सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटोर वीवीएस लक्ष्मण से हुई। हमने उनसे बात की और कहा क्या वो सीधे नहीं लेना चाहते हैं। आपको कम से कम राशिद खान पर नजर रखनी चाहिए। मैंने उनसे कहा कि वो जल्दी एक ताकत के रूप में उभर सकता है। लक्ष्मण ने आई कप और अन्य टी-20 मैचों में राशिद खान को फॉलो किया और आखिरकार उन्हें चुना। उन्होंने एक मौका दिया और बाकी इतिहास है। आज हम राशिद को टी-20 प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर मानता हूं।

टेनिस बॉल से खेलते थे राशिद खान

इंडिया टुडे से बात करते हुए लालचंद राजपूत ने राशिद खान के बचपन की कहानी बताई। अफगानिस्तान के पूर्व कोच लालचंद राजपूत ने कहा कि, उसने मुझे बताया कि वो कई भाई थे। वो अपने घरे के पिछवाड़े में एक-दूसरे के साथ टेनिस बॉल से खेलते थे। उन्होंने मुझसे बताया कि जब वो धीरे-धीरे गेंदबाजी करता तो उसका भाई उसे मार देता था। इसलिए उसने जल्दी गेंदबाजी शुरू कर दी और वह हमेशा अच्छी गेंदबाजी करता है।

भारत के पास स्पिन के खिलाफ अच्छे बल्लेबाज

पूर्व कोच लालचंद राजपूत अफगानिस्ता के पहले टेस्ट मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन टी-20 क्रिकेट के साथ टेस्ट में सफलता को लेकर आश्वास्त नहीं है। इस बारे में बात करते हुए राजपूत ने कहा,

राशिद निडर है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट और टी-20 क्रिकेट अलग है। टेस्ट क्रिकेट में स्ट्राइक रेट का कोई दबाव नहीं होता है। भारत के पास स्पिन के खिलाफ अच्छे खिलाड़ी हैं। लेकिन ये स्पिनर आत्मविश्वास से आ रहे हैं ताकि कोई इन्हें हल्के में न ले सके। लेकिन याद रखें कि पहले कुछ समय तक लोग अंजता मेंडिस को नहीं पढ सके थे। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कुछ समय बाद लोग उन्हें पढ़ना शुरू कर देंगे। इसलिए यह उनके लिए चुनौती है।

The post दिग्गज भारतीय ने अफगानिस्तान को चेताया, सम्भाल कर रखो राशिद को वर्ना मेंडिस की तरह खत्म कर देंगे करियर appeared first on SportzWiki Hindi.