Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान के कप्तान ने खुलेआम दिया कोहली को विराट चुनौती, दुनिया की किसी भी टीम को हराने का किया दावा

हाल ही में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को तीन टी-20 मैचों की सीरीज में क्लीन स्विप किया है। मैच के कुछ समय बाद ही अफगानिस्तान के विकेटकीपर और बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने स्पोर्ट्सस्टार लाइव से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि बांग्लादेश से सीरीज जीतना क्यों महत्वपूर्ण हैं और भारत के साथ होने वाले आगामी मैच में अफगानिस्तान को क्यों सावधान रहना चाहिए?

बांग्लादेश को हराना आसान नहीं था

बांग्लादेश को हराना इसलिए खास हैं कि हमें कई चुनौतियों से निपटना पड़ा। चूंकि यह रमजान का पवित्र महीना था और हम सभी ने व्रत रखा था। इसलिए शारीरिक रूप से भी इतना सक्षम नहीं थे। इसके अलावा खिलाड़ियों और कोच का भी काम अधिक था। क्योंकि वो टी-20 मैचों का प्रशिक्षण दे रहे थे। हम जानते हैं कि बांग्लादेश को हराना आसान नहीं है। लेकिन 3-0 से हराना सरहनीय है।

पहले ही लगा लिया था पिच और आउटफील्ड का अनुमान

मोहम्मद शहजाद से रिपोर्टर ने अगला सवाल पूछा कि लगता है कि बांग्लादेश की अपेक्षा आप अच्छी परिस्थिति में थे। इसका जवाब देते हुए मोहम्मद शहजाद ने कहा कि,

‘हम जितनी अधिक बड़ी टीमों के साथ खेलेंगे हमारे लिए उतना ही बेहतर होगा। जब हम सीरीज से दो-तीन दिन पहले आए तो हमने पिच,आउटफील्ड का अनुमान लगाया। हमें पता था कि यह धीमा विकेट और आउटफील्ड होगा। इसलिए हमने विकेट के बीच ज्यादा रनिंग की और मानसिक रूप से हमने खुद को तैयार किया। इस बात की हमें खुशी है कि हमें इसे लगातार कर रहे हैं। ‘

दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं

साल 2015 के विश्वकप के बाद अफगानिस्तान की टीम में क्या बदलाए हैं इस विषय पर बात करते हुए शहजाद ने कहा कि, मैच जीताऊ स्पिन गेंदबाजों का उदय हो रहा है। इन स्पिनरों ने हमें एक बेहतर टीम बना दी है।उस समय हम अपनी तेज गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर भरोसा करते थे। लेकिन अब स्पिन महत्वपूर्ण रोल निभा रही है। यह वजह है कि हम खतरनाक टीम बन गए हैं। विशेष रूप से टी -20  में हम दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं। आपने देखा कि कैसे मोहम्मद नबी,मुजीब और राशिद खान ने अपनी गेंदबाजी से सीरीज में अंतर बनाए रखा।

भारत को कड़ी टक्कर देंगे

हम सभी काफी उत्साहित हैं। पहली बार हमने लगभग पांच-छह साल पहले टेस्ट क्रिकेट के बारे में सोचना शुरू किया है। तब से हम सभी टेस्ट क्रिकेट टीम का दर्जा हासिल करने का प्रयास कर रहे थे। अब हम इसे पा चुके हैं और अपने पहले टेस्ट मैच खेलने से कुछ दिन दूर हैं। मुझे यकीन है कि हम अच्छा करेंगे।

टेस्ट क्रिकेट में स्किल,धैर्य और फिटनेस काफी महत्व रखते हैं। हमन अभी तक पांच दिवसीय मैच नहीं खेले हैं। लेकिन चार  दिवसीय मैच का हमें अनुभव है। हमने दो बार आईसीसी इंटरकॉन्टिनेंटल कप का फाइनल भी जीता। इंशा अल्लाह हम भारत को अगले हफ्ते कठिन टक्कर देंगे।

The post अफगानिस्तान के कप्तान ने खुलेआम दिया कोहली को विराट चुनौती, दुनिया की किसी भी टीम को हराने का किया दावा appeared first on SportzWiki Hindi.