न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम की एमिला कैर ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ इतिहास रचते हुए 145 गेंदों पर 232 रन की नाबाद पारी खेली और महिला अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया.
आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में वनडे अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के पांच सबसे बड़े स्कोर के बारे में बताएंगे.
आइये डालते है एक नजर महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे बड़े स्कोर पर :
चार्लोट एडवर्ड्स

महिला वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले पर चार्लोट एडवर्ड्स पांचवे नंबर में आती है. इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज चार्लोट एडवर्ड्स ने आयरलैंड के खिलाफ 1997 में पुणे के मैदान पर 155 गेंदों पर 173 रन की नाबाद पारी खेली थी.
चामारी अटापट्टू

श्रीलंका के बल्लेबाज चामारी अटापट्टू ने महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. चामारी अटापट्टू ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2017 में 143 गेंदों पर 178 रन की नाबाद पारी खेली थी.
दीप्ती शर्मा

भारत की बल्लेबाज दीप्ती शर्मा ने महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. दीप्ती शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ साल 2017 में 160 गेंदों पर 188 रन की नाबाद पारी खेली थी.
बेलिंडा क्लार्क

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज बेलिंडा क्लार्क ने महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. बेलिंडा क्लार्क ने डेनमार्क के खिलाफ साल 1997 में 155 गेंदों पर 229 रन की नाबाद पारी खेली थी.
एमिला केर

बुधवार को ही न्यूजीलैंड की युवा बल्लेबाज एमिला केर ने ऐतिहासिक 232 रन की नाबाद पारी खेली थी. न्यूजीलैंड की युवा बल्लेबाज एमिला कैर ने आयरलैंड के खिलाफ 145 ओ पर 232 रन की नाबाद पारी खेली थी और यह महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है. साथ ही न्यूजीलैंड की युवा बल्लेबाज एमिला कैर का यह महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का दूसरा दोहरा शतक है. एमिला केर ने अपनी पारी में 31 चौके व 2 छक्के लगाए है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आये, तो प्लीज हमारे आर्टिकल को लाइक और शेयर करें.
The post इन पांच महिला खिलाड़ियों के नाम है वनडे में सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड, लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.