Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अर्जेंटीना फुटबॉलर मैसी पर खतरे की आशंका के बाद इजरायल के साथ फ्रेंडली मैच रद्द

यरूशलम। तेल अवीव इजराइल फुटबाल महासंघ (आईएफए) ने कहा कि उसे अर्जेटीना और इजराइल के बीच के दोस्ताना मैच के रद्द होने की कोई सूचना नहीं मिली है। आईएफए ने कहा कि वह फीफा के पास औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज करने की सोच रहा है।

lionel-messi

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, आईएफए के अध्यक्ष ओफेर ईनी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके संघ ने अर्जेटीना से इस प्रकार की अफवाहों को स्पष्ट करने का कारण मांगा है।

इन अफवाहों में कहा जा रहा है कि शनिवार को आयोजित होने वाले अर्जेटीना-इजराइल मैच को रद्द कर दिया गया है। फीफा वर्ल्ड कप 2018 का ये वॉर्मअप मैच येरुशलम में शनिवार की रात 12 बजे होना था।

ईनी ने कहा कि आईएफए ने फीफा से संपर्क किया है और इस मामले में एक औपचारिक शिकायत भी दर्ज करेगा।

अर्जेटीना फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष क्लॉडियो तपिया ने कहा कि दक्षिण अमेरिकी टीम द्वारा मिलने वाली धमकियों के कारण इस मैच को नहीं कराया जाएगा। इजरायली अधिकारियों के मुताबिक ये मैच अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के खिलाफ खतरों का हवाला देते हुए रद्द किया गया है।

तपिया ने इजराइल में रहने वाले सभी अर्जेटीना के लोगों से माफी मांगी है और उन सभी इजराइल के नागरिकों से भी माफी मांगी है, जिन्होंने इस मैच को देखने के लिए टिकट खरीदी थीं।

फिलिस्तिीनी फुटबाल संघ के अध्यक्ष जिबरिल राजोब ने इजराइल पर अर्जेटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना टीम को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि 14 जून से रूस के मास्को में फीफा वर्ल्ड कप 2018 की शुरुआत होने जा रही है। 32 दिनों तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में दुनियाभर की 32 टीमें शामिल होंगी। चार सालों में होने वाले इस मेगा इवेंट में 32 टीमों के बीच कुल 64 मैच खेले जाएंगे।

The post अर्जेंटीना फुटबॉलर मैसी पर खतरे की आशंका के बाद इजरायल के साथ फ्रेंडली मैच रद्द appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.