Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियोः इस लड़की के प्यार में पागल थे भुवनेश्वर कुमार, रोज स्विंग करा कर फेंकते थे उसके घर लेटर

टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की शादी 23 नवंबर 2017 को पड़ोस की रहने वाली नूपुर नागर से हुई। नूपुर पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। नूपुर और भुवनेश्वर कुमार के बीच नजदीकियां 12-13 साल की उम्र से है। गौरव कपूर के शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में भुवनेश्वर कुमार ने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की।

उन्होंने पूरी कहानी बताई कि प्यार का सिलसिला कैसे और कब शुरू हुआ और दोनों के बीच क्या बाते होती रही। आइए फ्लैशबैक में चलते हैं और एक नजर डालते हैं भुवनेश्वर कुमार की प्रेम कहानी पर लेकिन उन्हीं की जुबानी पर…

जब नूपुर ने लिया भुवनेश्वर कुमार का इंटरव्यू

भुवनेश्वर कुमार से उनकी पत्नी नूपुर ने सबसे पहले करियर को लेकर सवाल किया। नूपुर के सवाल के आगे भुवनेश्वर कुमार एकदम शांत रह गए थे। अपने शुरूआती प्यार के दिनों का जिक्र करते हुए भुवी ने बताया कि,

नूपुर ने ही पूछा मुझसे। उस समय मैं इंडिया के लिए नहीं खेलता था।  कुछ ही जल्दी वाली शुरू की मुलाकातें थी। पूछती है कि क्रिकेट के बाद क्या करोंगे, जॉब क्या करोंगे?

भुवी ने जवाब दिया कि क्रिकेट ही मेरा करियर है। क्रिकेट ही करियर है लेकिन इसके बाद क्या करोगे। तब भुवनेश्वर कुमार ने नूपुर को समझाया कि ये अभी रणजी ट्राफी है अगर इसमें अच्छा किया तो इंडिया टीम में जगह मिल सकती है। कुल मिलाकर शादी से पहले नूपुर ने भुवनेश्वर कुमार का इंटरव्यू ले लिया था।

प्यार में सीखा स्विंग गेंदबाजी

 

भुवनेश्वर कुमार और नूपुर एक-दूसरे को बचपन से जानते थे और दोनों का घर एक दुसरे के पास था। भुवनेश्वर कुमार ने शो के दौरान बताया कि नूपुर का घर उनके घर से लेफ्ट में था और सामने में एक घर था तो स्विंग करके ही चिट्ठी फेंकनी पड़ती थी। भुवनेश्वर कुमार को असली स्विंग बॉलर बनाया प्यार ने। इस बात को भुवी ने खुद स्वीकार किया। भुवी ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में अपने प्यार के दिनों का जिक्र किया।

चोरी-छिपे चल रही थी भुवी की प्रेम कहानी

क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार की प्रेम कहानी चोरी छिपे चल रही थी। इसका खुलासा करते हुए भुवी ने कहा कि पहले तीन-चार साल तक घर में किसी को कुछ भी पता नहीं था। लेकिन भुवी कहते हैं कि इसमें मजा बहुत आता है। भुवी के प्रेम कहानी के बारे में उनकी बहन को बाहर से पता लगा था।

भुवी इस बात से भी खुश थे कि अच्छा रहा कि बाहर से पता चला शायद खुद से बताने की हिम्मत भी न होती। भुवी ने कहा कि पहले से पता चल गया ये अच्छा रहा,नहीं तो कुछ जुगाड़ बैठाना पड़ता ।

बता दें कि भुवी और नूपुर की प्रेम कहानी काफी लंबी से समय से चली आ रही थी। इसके बाद वो 23 नवंबर 2017 में शादी के बंधन में बंध गए।

यहां देखें वीडियोः 

वीडियो क्रेडिट-Breakfast With Champions

The post वीडियोः इस लड़की के प्यार में पागल थे भुवनेश्वर कुमार, रोज स्विंग करा कर फेंकते थे उसके घर लेटर appeared first on SportzWiki Hindi.