अब बस 2 दिन बाकी हैं और फिर शुरू होगा भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच… भारत और अफगानिस्तान के बीच 14 जून से बैंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जाएगा। अफगानिस्तान के लिए ये उनका पहला इंटरनेशनल क्रिकेट टेस्ट मैच होगा। ऐसे में इस मैच पर हर किसी की नजरें हैं।

अफगानिस्तान की चुनौती के लिए तैयार है भारतीय टीम
अफगानिस्तान की टीम बैंगलुरू में अपने अभ्यास को शुरू कर दिया है और अपने क्रिकेट इतिहास के पहले टेस्ट मैच को खेलने के लिए बेताब है तो वहीं भारतीय टीम भी रेगुलर कैप्टन विराट कोहली की गैरमौजुदगी में अफगानिस्तान की चुनौती को लेने के लिए तैयार है। विराट कोहली इस मैच में नहीं खेल रहे हैं ऐसे में अजिंक्य रहाणे के कंधों पर कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है।

चेतेश्वर पुजारा की काउंटी क्रिकेट के लंबे समय के बाद भारत भूमि पर वापसी
भारतीय टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ मध्यक्रम के मजबूत बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने वापसी कर ली है। चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट क्रिकेट का फॉर्मेट ही खेलने के कारण कई महीनों के बाद वापसी की है। पुजारा आईपीएल के दौरान इंग्लैंड की सरजमीं पर काउंटी क्रिकेट खेलने में व्यस्त रहे।

पुजारा ने भारत में एक बार फिर से आने पर जतायी खुशी
इस तरह से लंबे समय के बाद एक बार फिर से चेतेश्वर पुजारा भारत भूमि पर उतरने को तैयार हैं। चेतेश्वर पुजारा ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए मैदान में तैयारी करने के लिए जुट गए हैं। पुजारा ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर बैंगलुरू में अफगान टीम से होने वाले मैच से पहले अभ्यास करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो के साथ ही चेतेश्वर पुजारा ने लिखा है कि “भारतीय मैदान में आकर खुश हूं। मेरे देश के लिए खेलने के लिए तैयार हूं।”
Happy to be back on Indian grounds! All set to play for my country. #INDvsAFG #TestSeries pic.twitter.com/uVMJnnBWsB
— cheteshwar pujara (@cheteshwar1) June 11, 2018
पुजारा हैं भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण टेस्ट बल्लेबाज
आपको बता दें कि भले ही टी-20 और वनडे क्रिकेट टीम में चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हो लेकिन वो टेस्ट क्रिकेट के फॉर्मेट में भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। पुजारा पर अफगानिस्तान के खिलाफ नजरें रहेंगी जो अपने अपने टेस्ट करियर को एक अच्छे स्कोर के साथ आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे जिससे इंग्लैंड में मदद मिल सके।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post वीडियो- भारतीय टेस्ट टीम की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा अफगान चुनौती को नाकाम करने के लिए कुछ इस तरह से कर रहे हैं तैयारी appeared first on SportzWiki Hindi.