Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बारिश और ब्रेथवेट ने फेरा श्रीलंका की उम्मीदों पर पानी, दूसरा टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ

ग्रॉस आयलेट। श्रीलंका की वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच जीतने की उम्मीदों पर बारिश ने पानी फेर दिया है। मैच के अन्तिम दिन श्रीलंका की जीत की उम्मीदें जगी थी, लेकिन बारिश और खराब रोशनी के कारण यह मैच ड्रॉ घोषित किया गया।

बांग्लादेश टीम को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जा पाएगा ये तेज गेंदबाज

दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए वेस्टइंडीज को 296 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में जब बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया था उस समय उसने केवल147 रन पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए।

गेंदबाजी कोच ने सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर दिया ये बड़ा बयान...

बारिश के अलावा इस मैच को ड्रॉ कराने का श्रेय सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट को भी जाता है, जिन्होंने 172 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 59 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छह चौके लगाए। जबकि मेजबान टीम के कप्तान जेसन होल्डर 15 रन पर नाबाद रहते हुए पवेलियन लौटे।

होप ने 115 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की सहायता से 39 रन की जिम्मेदारी भरी पारी खेली। वेस्टइंडीज के होप तथा क्रेग ने दूसरी पारी के कुल 60.3 ओवर में 35.5 ओवर तक बल्लेबाजी की। होप लाहिरू कुमारा की गेंद पसलियों पर लगने के कारण मैदान से बाहर गए, लेकिन वह मैच बचाने के लिए वापस मैदान पर आए। वह सुरंगा लकमल की गेंद पर बोल्ड हुए।

पांच बार की विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया का ICC वनडे रैंकिंग में हुआ ये बुरा हाल

एक समय मेहमान श्रीलंका जीत के करीब दिख रही थी। उसने लंच तक वेस्टइंडीज के तीन विकेट झटक लिए थे। कसुन रजीता ने डेवोन स्मिथ (एक) को कैच कराकर पहला विकेट निकाला। इसके बाद उन्होंने कीरोन पावेल (02) का भी शिकार किया। रोस्टन चेज (13) को लकमल ने लंच से पूर्व पवेलियन भेजा।

श्रीलंका टीम की ओर से लकमल ने 48 रन और रजीता ने 23 रन देकर दो-दो विकेट झटके। धनंजय को 33 रन पर एक विकेट मिला। वेस्टइंडीज के शैनन गैबरिएल को मैच में कुल 13विकेट हासिल करने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।