कई क्रिकेटर अपने क्रिकेट करियर के बाद किसी दूसरे प्रोफेशन में ही चले जाते हैं. ऐसे ही एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेणुगोपाल राव ने क्रिकेट छोड़ राजनीति की ओर रुख कर लिया है. भारतीय टीम की ओर से खेल चुके वेणुगोपाल राव आज राजनीतिक पार्टी में शामिल हो गए हैं.
कभी मैदान पर चौके छक्के लगाने वाले वेणुगोपाल राव अब सियासत की पिच पर लंबी पारी खेलने के लिए उतरे हैं. वेणुगोपाल ने तेलगू फिल्म स्टार पवन कल्याण द्वारा बनायी गयी जन सेना पार्टी ज्वाइन कर ली है और अब वह एक क्रिकेटर से राजनीति के नेता बन चुके हैं.
2005 में श्री लंका के खिलाफ किया था डेब्यू

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आन्ध्र प्रदेश के ऑल राउंडर खिलाड़ी रहे वेणुगोपाल राव ने 2005 में श्री लंका के खिलाफ वनडे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद राव ने भारतीय टीम की ओर से कुल 16 एक दिवसीय मैच खेले.
16 वनडे मैचों की 11 इनिंग में राव ने 24.22 की औसत से 218 रन बनाए. जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 61 रन है. इस दौरान राव ने 14 चौके और 3 छक्के लगाए हैं. वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में राव ने 121 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 40.93 की औसत से 7081 रन बनाए. राव का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 228 रन है. वहीं इसमें उनके नाम 17 शतक और 30 अर्द्धशतक शामिल हैं. जबकि गेंदबाजी में उनके नाम 66 विकेट दर्ज हैं.

आईपीएल में अलग-अलग टीमों से खेल चुके वेणुगोपाल ने कुल 65 मैच आईपीएल करियर में खेले हैं. जिसमें उन्होंने 985 रन बनाए. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 77 रहा है. जबकि स्ट्राइक रेट 117.82 रही.
वेणुगोपाल के पार्टी में शामिल होने के बाद पवन कल्याण ने कहा ”जन सैनिक हमारी शक्ति हैं और मैं उनकी सेवा के लिए अपनी अंतिम साँस तक वहां रहूँगा. मैंने 2014 में टीडीपी और बीजेपी का समर्थन किया था, लेकिन मैंने चुनाव स्थितरता के लिए नही लड़ा था. मुझे इससे किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत लाभ की उम्मीद नही थी.”
The post क्रिकेट का मैदान छोड़ अब राजनीति में आया यह दिग्गज भारतीय क्रिकेटर appeared first on SportzWiki Hindi.