हाल ही में आईपीएल खत्म हुआ है. जिसमे दुनिया भर के कई शानदार क्रिकेटरों ने प्रतिभाग किया था. आईपीएल 2018 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीत लिया था.
आईपीएल 2018 के दौरान कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों ने कई शानदार रिकार्ड्स बनाये थे. आज हम भी आपके लिए अपने इस खास लेख में एक ऐसा रिकॉर्ड लाये है. जिसे देख आप भी हैरानी में पड़ जायेंगे.
45.00 से ऊपर का औसत रखने का रिकॉर्ड

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में दुनिया में एक ऐसे खिलाड़ी का नाम बताने जा रहे है. जिसके नाम वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट, टेस्ट, टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल चारों में 45 से ऊपर की औसत से रन बनाये है.
एडम वोग्स ने बनाये है चारों में 45 से ऊपर की औसत से रन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज एडम वोग्स ही वह खिलाड़ी है. जिन्होंने वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट, टेस्ट क्रिकेट, टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल चारों में 45 से ऊपर की औसत से रन बनाये है.
एडम वोग्स के अलावा कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है. जिसने वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट, टेस्ट क्रिकेट, टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल चारों में 45 से ऊपर की औसत से रन बनाये है.
इस प्रकार है एडम वोग्स का औसत

आपकों बता दें, कि एडम वोग्स ने 20 टेस्ट मैचों में 61.88 की औसत से 1485 रन बनाये हुए है. वही उन्होंने वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 45.79 की औसत से 870 रन बनाये हुए है.
एडम वोग्स ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 46.33 की औसत से 139 रन बनाये हुए है. वही उन्होंने आईपीएल के 9 मैचों में 45.25 की औसत से 181 रन बनाये हुए है.
साल 2007 में किया था अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू

एडम वोग्स ने राजस्थान रॉयल की टीम से आईपीएल में खेला हुआ है. एडम वोग्स ने अपना वनडे डेब्यू न्यूजीलैंड के खिलाफ 2007 में किया था.
वही उन्होंने अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2016 में खेला था. जो एक टेस्ट मैच था. एडम वोग्स क्रिकेट से संन्यास ले चुके है. हाल ही में उन्हें पर्थ स्कॉचेर्स की टीम ने बिग बैश लीग के लिए अपना कोच बनाया है.
The post दुनिया का एकलौता बल्लेबाज जो बल्लेबाजी औसत में विराट, डिविलियर्स और स्मिथ सबसे है बेहतर appeared first on SportzWiki Hindi.