Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यो यो टेस्ट पर हो रही राजनीति से टीम इंडिया मैनेजमेंट नाराज

भारतीय टीम एक लंबे दौरे के लिए निकल चुकी है. दौरे पर गयी टीम इंडिया में कुछ खिलाड़ियों द्वारा यो यो फिटनेस टेस्ट पास ना कर पाने की वजह से टीम में जगह नही बना पायी. जिसमें सबसे बड़ा नाम अम्बाती रायडू का है. वहीं जहां यो यो टेस्ट के बाद टीम इंडिया अपने दौरे की शुरुआत कल से करने वाली है तो दूसरी ओर यो यो टेस्ट को लेकर राजनीति भरे बयान सामने आ रहे हैं.

यो यो टेस्ट पर दिए जा रहे बयान से टीम इंडिया मैनेजमेंट नाराज है. इस पॉलिटिक्स पर बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशंस के जीएम सबा करीम को इसका जिम्मेदार माना है.

ये कहा टीम मैनेजमेंट ने

टीम इंडिया मैनेजमेंट ने यो यो टेस्ट पर चल रही पॉलिटिक्स पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा

”जिन लोगों को टीम इंडिया से कोई वास्ता ही नहीं है वे लोग टीम के मामलों में दखल दे रहे हैं. सबा करीम का कार्य घरेलू क्रिकेट और महिला क्रिकेट पर ध्यान केन्द्रित करना है. मगर वे टीम इंडिया में दिलचस्पी लेकर मीडिया में खबरे लीक कर रहे हैं. सबा करीम इस मसले पर एक राय कायम कराने की कोशिश कर रहे है, जिसकी कोई जरूरत ही नहीं है. यो-यो टेस्ट को लेकर जो कुछ हो रहा है वह किसी तमासे से कम नही है जिसकी कोई जरूरत नहीं थी.”

इसके साथ ही मैनेजमेंट ने कहा

”यो-यो टेस्ट कोई एक ही दिन में लिया गया फैसला नही है. यह सभी अधिकारीयों द्वारा बनाया गया है. यह ऐसा भी नही है कि इसमें बदलाव नही हो सकते. अगर पूर्व क्रिकेटर के पास इसको लेकर कोई विचार है तो ठीक है, लेकिन इन सब मामले पर राजनीति क्यों ? अगर कोई कोई सवाल पूछने की आवश्यकता है, तो उसे कप्तान विराट कोहली के पास रहने दो. इस पर राजनीति क्यों हो रही है जब टीम यहां नही है और वह एक महत्वपूर्ण दौरे पर गयी है.”

The post यो यो टेस्ट पर हो रही राजनीति से टीम इंडिया मैनेजमेंट नाराज appeared first on SportzWiki Hindi.