दुबई। विश्व चैंपियन भारत ने छह देशों के कबड्डी मास्टर टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने मंगलवार को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 41-17 को शिकस्त दी है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम को लगा ये बड़ा झटका
यह भारतीय टीम की इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही भारत ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
भारत ने मैच में अपना दबदबा कायम रखते हुए शुरूआत से विरोधी टीम पर दबदबा बनाए रखा। इस टूर्नामेंट में टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। इसके तहत प्रत्येक टीम एक-दूसरे से दो बार खेलेगी। पाकिस्तान के खिलाफ हुए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले हाफ तक ही 18-9 की बढ़त बनाई। इसके बाद उसने 41-17 के साथ जीत दर्ज की।
इस टीम के खिलाफ इंग्लिश दौरे का सफल आगाज करने उतरेगी भारतीय टीम
वहीं हार के बावजूद पाकिस्तान के पास भी अन्तिम चार में पहुंचने का मौका होगा, यदि पाक टीम अगले मैच में केन्या को हरा देता है तो। टूर्नामेंट के अन्य मैच में ईरान ने कोरिया को कड़े संघर्ष में 31-27 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
इससे पहले भारत ने कबड्डी मास्टर्स चैम्पियनशिप के अपने पहले मैच में धमाकेदार शुरुआत करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 36-20 से शिकस्त देकर शानदार आगाज किया।
भारतीय कप्तान विराट का जलवा बरकरार, वनडे रैकिंग में शीर्ष पर काबिज
इस मैच में भारतीय कप्तान अजय ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया था। जिसकी मदद से भारतीय टीम ने ब्रेक तक 22-9 से बड़ी बढ़त हासिल की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने विपक्षी टीम को पलटवार करने का मौका ही नहीं दिया। भारतीय कप्तान अजय ठाकुर मैच में 15 रेड अंक हासिल किए थे। उन्होंने टैकल मेंं भी शानदार प्रदर्शन किया था।