Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्लेन मैक्ग्रा ने विराट कोहली को दी चेतावनी भारत के लिए इंग्लैंड में मुश्किल खड़ा करेगा यह अंग्रेज

ग्लेन मैग्रा अपने दिए गए बयानों को लेकर वैसे भी मीडिया में चर्चा में रहते है. इस बार उन्होंने इंग्लैंड दौरे से पहले एक बयान देकर पूरी टीम इंडिया को सकते में डाल दिया है. उन्होंने कहा की 2014 में हुई नाईटमैरिस दौरे से कहीं ज्यादा अब कोहली अब अनुभवी है, लेकिन उन्हें इस समय अपनी फॉर्म में चल रहे जबरदस्त जेम्स एंडरसन की घातक गेंदबाजी पूरी टीम इंडिया के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है.

India vs England, Ind vs Eng, Virat Kohli, James Anderson, Glenn McGrath, sports news, cricket, Indian Express

उन्होंने आगे बढ़ते हुए कहा कि पूरी टीम इंडिया कोहली पर निर्भर है. कोहली अब और गुणवत्ता और अनुभव से परिपूर्ण खिलाड़ी है, इसमें कोई संदेह नहीं है.  लेकिन इंग्लैंड की सरजमीं पर जहाँ की तेज रफ़्तार पिच होती है वहां पर खेलना टीम के लिए चुनौतीपूर्ण खेल है.

इस समय अपनी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे जेम्स एंडरसन जैसा गेंदबाज इंग्लैंड टीम में अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षी टीमों के पसीने छुड़ा रहा है, तो जाहिर तौर पर आपको कड़ी टक्कर की उम्मीद अपने प्रदर्शन में निखार लाकर ही करनी पड़ेगी.

Image result for ग्लेन मैक्ग्रा का हाल में ही दिया हुआ मीडिया में बयान

मैग्रा ने आगे जोड़ते हुए ये भी कहा कि

“ये मूर्खतापूर्ण ही होगा कि पूरी टीम कोहली पर ही निर्भर रहे, अगर कोहली विफल हो जाता है तो पूरी टीम को हाथ नहीं खड़े करने होंगे. उनको मैदान पर अपनी प्रतिबद्धता दिखानी होगी.”

आगे उन्होंने कहा, कि

आप हमेशा अपने अनुभवी बल्लेबाज के साथ जाना चाहते है आपका प्रयास होता है कि वह अपने अच्छे प्रदर्शन से पूरी टीम को साथ में लेकर चले, लेकिन यहाँ पर इस प्रकार की मूर्खता करना पूरी टीम को दुःख दे सकती है.

आगे बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि

“पुजारा भी इस प्रकार की पिचों के लाभदायक साबित होंगे. मैं नहीं जानता कि उन्होंने हाल के दिनों में किस प्रकार का प्रदर्शन किया है लेकिन उनका अनुभव टीम के लिए लाभदायक साबित होगा.”

Image result for ग्लेन मैक्ग्रा का हाल में ही दिया हुआ मीडिया में बयान

गेंदबाजी विभाग में जेम्स एंडरसन अपने विकेटों के अनुभव को बखूबी दिखायेगा. लेकिन उसकी टक्कर के लिए जसप्रीत बुमराह और स्विंग का बादशाह भुवनेश्वर कुमार भी उपलब्ध होगा, जो इंडिया के लिए लाभदायक होने वाला है.

मैक्ग्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि

“आपके पास वहां की सरजमीं में ढालने का वक़्त नहीं है अनुभव को ध्यान में रखकर अपने अनुभव का ही उपयोग करना होगा. अपने अनुभव और दमदार गेंदबाजी के बदौलत ही आप सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर सकते है.”

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बाद अब महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने भी विराट कोहली को चुना अपनी ड्रीम टीम का कप्तान...

मैक्ग्रा ने अपने बातचीत के दौरान कोहली का कई बार जिक्र किया साथ ही टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ियों को चेतावनी भी दे डाली, आपको अगर इंग्लैंड के साथ अच्छी प्रतियोगिता देखनी है तो पूरी टीम को एकजुट होकर खेलना होगा.

The post ग्लेन मैक्ग्रा ने विराट कोहली को दी चेतावनी भारत के लिए इंग्लैंड में मुश्किल खड़ा करेगा यह अंग्रेज appeared first on SportzWiki Hindi.