Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब इस कप्तान पर लगा गेंद से छेड़छाड़ का आरोप

ग्रॉस आइलेट। अभी दक्षिण अफ्रीका में हुआ बॉल टेंपरिंग विवाद पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ है कि एक बार फिर से गेंद से छेड़छाड़ करने का नया मामला उजागर हुआ है।

पहले टेस्ट में राशिद के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

इस बार इसमें श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बार खुद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। हालांकि आईसीसी के इस आरोप के वाबजूद श्रीलंका बोर्ड ने अपने खिलाड़ी का समर्थन किया है।

खबरों की माने तो, चांदीमल को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के बाद गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इस आरोप की पुष्टि की है।

नहीं चला मेसी का जादू, अर्जेंटीना को कमजोर आइसलैंड से खेलना पड़ा ड्रॉ

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने कहा कि श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल को आईसीसी की आचार संहिता 2.2.9 स्तर के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। हालांकि इस मामले में श्रीलंकाई बोर्ड द्वारा चांदीमल का समर्थन करने के कारण यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

इस कारण ही मैच के तीसरे दिन श्रीलंका के खिलाड़ी ड्रेसिंग रुम से बाहर ही नहीं आए और दिन का खेल दो घंटे देरी से शुरू हुआ। हालांकि श्रीलंकाई टीम की इस देरी के कारण अंपायरों ने वेस्टइंडीज टीम को पेनल्टी स्वरूप पांच रन दिए।

यो-यो टेस्ट पास करने में अब यह भारतीय खिलाड़ी भी रहा नाकाम, हुआ टीम से बाहर

दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद यह पहला मौका है जब इस मामले में कोई कप्तान फंसा हो। दक्षिण अफ्रीका में तब के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ गेंद से छेड़छाड़ के विवाद में फंसे थे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट में हुए बॉल टेंपरिंग विवाद के कारण स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और टीम के सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर प्रतिबन्ध लगाया गया था।