Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हफीज पाकिस्तान टीम में शामिल, शहजाद बाहर  

कराची 
पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज़ को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। पाक चयनकर्ताओं ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए टी20 और एकदिवसीय टीम के लिये इस अनुभवी ऑलराउंडर को टीम में जगह दी है। पाक इस दौरे में टी 20 त्रिकोणीय श्रृंखला में भाग लेगा जिसमें तीसरी टीम आस्ट्रेलिया होगी। इसके अलावा वह जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला भी खेलेगा। इस दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को आराम न देते हुए उन्हें टी 20 और एकदिवसीय दोनों टीमों में शामिल किया गया है। इसके साथ ही टीम में नये खिलाड़ी साहिबज़ादा फरहान को भी चुना गया है। वहीं डोप परीक्षण में प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाये गये बल्लेबाज अहमद शहजाद को टीम में जगह नहीं मिली है।