Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड टीम के लिए आयी बुरी खबर, आखिर इस वजह से यह खिलाडी हो सकता है बाहर

खेल डेस्क। भारतीय टीम को जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करना है इससे पहले इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलनी है लेकन इससे पहले इंग्लैंड टीम के लिए एक बुरी खबर आ चुकी है टेस्ट टीम में मौजूद जेम्स एंडरसन कंधे में चोट के कारण तकलीफ में है भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से पहले इस खिलाडी को लम्बे समय से मौजूद कंधे में दर्द का सामना करना पड़ रहा है।

जेम्स की एंडरसन को लेकर उनके कोच ट्रेवर बेलीस ने कहा कि "हमारे पास 1 अगस्त से छः सप्ताह की अवधि में भारत के खिलाफ पांच टेस्ट हैं, जो हमारे सभी गेंदबाजों के लिए एक गहन और चुनौतीपूर्ण अवधि होगी, और इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम सुनिश्चित करें कि जिमी उस श्रृंखला में अच्छी स्थिति में आये"।

उन्होंने आगे कहा कि "जिमी को अपने दाहिने कंधे के साथ इस चोट का सामना करना पड़ रहा है और हमें सलाह दी गई है कि भारत के खिलाफ श्रृंखला से पहले तैयार होने का सबसे अच्छा तरीका क्रिकेट से छः सप्ताह का ब्रेक लेना है, शुरुआत में आराम करना और फिर धीरे-धीरे क्रिकेट में वापसी करना"। इस चोट से परेशान जेम्स एंडरसन ने बताया कि "उन्हें टी-शर्ट डालने या दांतों में ब्रश करने और उसी दाहिने हाथ से गेंदबाजी करने से कंधे में दर्द और असुविधा होती है"।