Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शोएब के साथ फोटो पर आए भद्दे कमेंट्स से भड़कीं सानिया, ऐसे की बोलती बंद

नई दिल्ली
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने एक गुस्से से भरा ट्वीट किया है। ईद के मुबारक मौके पर सानिया ने अपने परिवार के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके शौहर शोएब मलिक भी नजर आए। इस फोटो को लेकर लोगों ने सानिया को कुछ भद्दे ट्वीट्स किए। इसके बाद सानिया अपना आपा खो बैठीं और सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा भी जाहिर किया। सानिया ने 16 जून को ट्विटर पर लिखा, 'ट्विटर और इंस्टाग्राम पर मैं अपने आप को कई जगह मेंशन देख रही थी। मुझे लगा कि कैसे कोई ईद के मुबारक मौके पर भी बकवास करने से बाज नहीं आता।'