Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: विराट और धोनी को शिखर धवन ने दिया ये नया नाम, सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, देख वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम ब्रिटेन दौरे के लिए निकल चुकी है और लंबे सफर के बाद अब वहां पहुँच गयी है, जिसके कुछ ताजे फोटो सोशल मीडिया पर आये है। साथ ही कल जब टीम इंडिया के क्रिकेटर घर से निकले थे, तो खिलाड़ियों ने खूब मजा करते हुए एकसाथ फोटो शेयर किये है। इस दौरान टीम इंडिया के गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वो गाना गाते हुए नजर आ रहे है।

दरअसल आपको बता दें कि इस वीडियो में धवन पूर्व कप्तान और वर्तमान विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान विराट कोहली के साथ नजर आ रहे है और तीनों फ्लाईट बैठे नजर आ रहे है।

इस वीडियो में स्टार बल्लेबाज धवन धोनी और विराट को देखकर गाना गाते हुए कहते है, “मेरे दो अनमोल रत्न, एक राम तो दूजा लखन।” इस तरह धवन ने माही और विराट को राम-लखन जैसे मानते है।

यहाँ देखिये धवन का वीडियो

इन तीनों ही खिलाड़ियों में हमेशा प्यार देखने को मिलता है और साथ ही हमेशा ही खूब मस्ती करते नजर आते है। साथ ही कप्तान कोहली ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी और धवन के साथ फोटो अपलोड किया है जिसमें वो फ्लाईट में बैठे हुए नजर आ रहे है।

यहाँ देखिये कोहली की पोस्ट

Off we go. UK Bound! 👍💪 @mahi7781 @shikhardofficial @arunkanade

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Jun 23, 2018 at 12:33am PDT

टीम इंडिया को पहले आयरलैंड के खिलाफ 27 और 29 जून टी-20 मैच खेलने है, इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ लंबी सीरीज खेली जाने वाली है, जिसमें पहले तीन टी-20 मैच इसके बाद तीन वनडे और पांच टेस्ट मैच खेले जाने वाले है।

The post वीडियो: विराट और धोनी को शिखर धवन ने दिया ये नया नाम, सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, देख वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.