Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत का पहला इंटरनेशनल मैच खेला गया था इस स्टेडियम पर, लेकिन उसके बाद से आजतक नहीं खेला गया कोई इंटरनेशनल मैच

क्रिकेट की दुनिया में भारत सबसे बड़ा देश है। भारतीय क्रिकेट टीम भी विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टीमों में से एक है। यहां पर किसी दूसरे क्रिकेटिंग देश की तुलना में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान हैं। भारत में अब इंटरनेशनल क्रिकेट मैदानों की संख्या बढ़कर 51 तक पहुंच चुकी है।

देहरादून का राजीव गांधी स्टेडियम बना भारत का 51वां इंटरनेशनल मैदान

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इन दिनों अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इस टी-20 सीरीज का पहला मैच 3 जून को खेला गया और इसी के साथ भारत के इंटरनेशनल क्रिकेट मैदानों की सूची में देहरादून का नाम भी जुड़ गया है जो भारत के 51वां इंटरनेशनल मैदान बना।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया देहरादून में मैच

भारत में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान हैं जो ईएसपीएन के डेटा के मुताबिक 51 की संख्या में पहुंच गए हैं। ये मैदान भारत के करीब 22 राज्यों में स्थित है। उन्ही में से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पिछले दो साल से तैयार हो चुका है। लेकिन 25 हजार की क्षमता वाले इस मैदान में अब जाकर इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरूआत हुई।

साल 1933 में मुंबई के जिमखाना ग्राउंड बना था पहला इंटरनेशनल स्टेडियम

अब हम आपको बताते हैं भारत के क्रिकेटॉ के इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान के इतिहास के बारे में…. तो भारत में सबसे पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान मुंबई का जिमखाना ग्राउंड है जहां पर साल 1933 में पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच इंग्लैंड और भारत के बीच खेला गया था।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था पहला मैच

उस दौरान इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पहुंची थी। भारत में उस दौर में गिनती के ही इंटरनेशनल मैदान हुआ करते थे। ऐसे में मुंबई के जिमखाना इंटरनेशनल मैदान को पहले इंटरनेशनल मैच की मेजबानी मिली। 15 दिसंबर 1933 को खेले गए इस पहले मैच में सीके नायडू की कप्तानी में भारतीय टीम उतरी। इस मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post भारत का पहला इंटरनेशनल मैच खेला गया था इस स्टेडियम पर, लेकिन उसके बाद से आजतक नहीं खेला गया कोई इंटरनेशनल मैच appeared first on SportzWiki Hindi.