Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कार मालिको को सहवाग की चेतावनी, “सुधर जाओ भाइयों”

सोशल मीडिया में बेहद सक्रिय रहने वाले पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का एक ट्वीट इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। सहवाग हमेशा सामाजिक मुद्दों से जुड़े ट्वीट करते रहते हैं। कई बार उन्होंने ट्विटर के जरिए से कई लोगों की मदद की।

इस बार सहवाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया। लो इसे खूब शेयर और लाईक कर रहे हैं । दरअसल सहवाग इस इस स्क्रीनशॉट में कार मालिकों को सुधरने की सलाह दे रहे हैं। आइए पढ़ते हैं पूरी खबर…

कार मालिकों को सुधरने की सलाह 

पूर्व सलामी भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। अब यह ट्वीट वायरल हो रहा है। आप भी सोच रहे होंगे की आखिर इस ट्वीट में लिखा क्या है? आइए जानते हैं कि सहवाग के इस स्क्रीनशॉट में लिखा क्या है ? इसमेें लिखा है कि,

”प्रिय,हरियाणा,पंजाब,दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कार मालिकों.. आप सभी से निवेदन है कि जब भी आप उत्तराखंड आए तो किसी भी तरह का कूड़ा जैसे बीयर कैन,शराब की बोतलें,मूंगफली,चिप्स के पैकेट,लिची के छिलके अपनी कार से बाहर न फेंकें। आप लोग ज्यादातर यही करते हैं। हम आप लोगों से ऐसा करने की उम्मीद करतें हैं। क्योंकि हम अपने शहर को साफ करने की कोशिश कर रहे हैं। आप लोगों की वजह से हम सभी पहले से ट्रॉफिक की समस्या से जूझ रहे हैं। कृपया कार से बाहर कूड़ा न फेंके। उत्तराखंड में आपका स्वागत है।”

सहवाग ने किया पहल का समर्थन

सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक से राय रखने वाले पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने इस पहल का समर्थन किया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट में इसे शेयर भी किया। इसी के साथ सहवाग ने कैप्शन में लिखा कि,

इसकी बहुत आवश्यकता है! सुधर जाओ भाइयो! साफ और हरा-भरा रखें।

सहवाग ने लोगों से हिल स्टेशन को साफ- सुधरा रखने की बात कही। बता दें कि लोग पिकनिक और घूमने के नाम पर पहाड़ों की सैर में जाते हैं और वहां पर ढेर सारी गंदगी फैलते हैं। इन दिनों पहाड़ों में स्वच्छता को लेकर जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को अब सहवाग का समर्थन मिल चुका है।

वृद्ध महिला का वीडियो किया था शेयर

 

हाल ही में वीरेंद्र सहवाग ने एक बुजुर्ग महिला का वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। बता दें कि यह काफी बुजुर्ग महिला मध्य प्रदेश के शिहोर जिले में कचहरी के बाहर बैठकर टाईपिंग का काम करती हैं। खास बात यह है कि इनकी टाईपिंग स्पीड देखकर सभी हैरान हैं।

 

The post दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कार मालिको को सहवाग की चेतावनी, “सुधर जाओ भाइयों” appeared first on SportzWiki Hindi.