अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रहे एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए टीम का चयन तो पहले ही किया जा चुका है. लेकिन अभी सभी खिलाड़ी यो-यो टेस्ट पास करने के बाद ही अफगानिस्तान के खिलाफ खेल सकेंगे.

आज शनिवार और कल रविवार को खिलाड़ियों का यो यो टेस्ट किया जायेगा. यो यो टेस्ट में शारीरिक फिटनेस देखी जाती है. जो भी खिलाड़ी इस टेस्ट में फेल होता है, उसे टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है.
इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में खेलने वाले खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट 15 जून को किया जायेगा. हम आपको बता दे कि अंतर्राष्ट्रीय मैचों में खेलने के लिए यो यो टेस्ट को अनिवार्य कर दिया गया है.

पिछले साल हुए श्रीलंका दौरे में इस टेस्ट को मुख्या कोच रवि शास्त्री ने अनिवार्य कर दिया गया था. इसके बाद युवराज सिंह इस टेस्ट में फेल होने के बाद टीम से बाहर हो गए थे. सुरेश रैना भी कई बार यो यो टेस्ट में फेल होने के बाद टीम से बाहर कर दिए गए है.
इसके बाद युवराज सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी -20 सीरीज के पहले अपनी फिटनेस साबित की थी. लेकिन उस समय उन्होंने एक भी रणजी मैच नहीं खेले थे अंततः सुएश रैना को टीम में जगह दे दी गयी और एक बार फिर युवराज को बाहर का रास्ता देखना पड़ा.


अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले बेंगलुरु में एकमात्र ऐतिहासिक मैच के लिए दोनों टीमें तैयार है. इसके बाद 27 जून से आयरलैंड और 3 जुलाई से इंग्लैंड दौरे को लेकर टीम के खिलाड़ी उत्साहित है.
भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 2 टी-20 मैच खेलने है, इसके बाद इंग्लैंड के साथ 3 टी-20 और इतने ही एकदिवसीय मैच खेलने है.
The post बीसीसीआई ने अपनाया कड़ा रुख, इन भारतीय खिलाड़ियों को दिखाया जा सकता है टीम से बाहर का रास्ता appeared first on SportzWiki Hindi.