भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आज अपने जीवन के 33 बरस पूरे कर लिए हैं। दिनेश कार्तिक आज अपना 33वां जन्म दिन मना रहे हैं। कृष्णकुमार दिनेश कार्तिक का जन्म 1 जून 1985 को तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई में हुआ। दिनेश कार्तिक को अपने बचपन से ही क्रिकेट का जबरदस्त शौक रहा है।

दिनेश कार्तिक हुए 33 साल के, दीपिका पल्लीकल ने दी खास अंदाज में बधाई
दिनेश कार्तिक को उनके जन्मदिन पर पूरे क्रिकेट जगत से शुभकामनाएं मिल रही है और उसी तरह से दिनेश कार्तिक की पत्नी और भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने खास अंदाज में अपने पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। दिनेश कार्तिक के जन्म दिन पर दीपिका पल्लीकल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहानियां पोस्ट कर जन्मदिन को यादगार बनाने की कोशिश की।

अपने पति के जन्मदिन को खास अंदाज में दीपिका ने किया याद
दीपिका पल्लीकल एक महिला स्क्वैश खिलाड़ी होने के कारण ज्यादातर अपने मैचों में व्यस्त रहती है। ऐसे में वो अपने पति दिनेश कार्तिक के साथ ज्यादा समय नहीं रह पाती है। एक कपल में दोनों के के खिलाड़ी होने के कारण उनका एक साथ समय गुजारना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में दीपिका पल्लीकल ने इस खास अंदाज में कार्तिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।


दीपिका पल्लीकल को नहीं है क्रिकेट खेल पसंद
वहीं कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल कभी भी दिनेश कार्तिक का मैच देखने के लिए नहीं आती हैं साथ ही क्रिकेट के खेल में उनकी कोई दिलचस्पी भी नहीं है। इसको लेकर दिनेश कार्तिक का कहना है कि “मेरी पत्नी ने कभी मेरा मैच नहीं देखा। वो परेशान हो जाती हैं। उसकी बहनें मैच देखती हैं। उनका ये पसंदीदा खेल है। टीवी पर वो (दीपिका) स्क्वैश देखती है क्रिकेट में उसकी रूचि नहीं है।”

दिनेश कार्तिक ने पहली पत्नी के धोखा देने के बाद दिया तलाक
दीपिका पल्लीकल दिनेश कार्तिक की दूसरी पत्नी है। दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी निकिता के साथ उनका तलाक हो गया। इसकी कहानी बड़ी दिलचस्प है। कार्तिक ने 2007 में ही अपनी बचपन की दोस्त निकिता से शादी कर ली। लेकिन आईपीएल के दौरान तमिलनाडू के उनके साथी खिलाड़ी मुरली विजय और निकिता के बीच नजदिकियां बढ़ती गई। आईपीए-5 के दौरान कार्तिक को जब पता चला तो निकिता से बच्चों पर हक जमाए बगैर ही तलाक ले लिया।

2010 से ही भारत की महिला स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्ली कल से कार्तिक की हुई दोस्ती
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल आपस में एक-दूसरे को साल 2010 से ही जानते थे। जब दोनों की पहली बार जिम में मुलाकात हुई। दोनों एक ही कोच के अंडर ट्रेनिंग लेने के कारण बहुत अच्छे दोस्त बन गए लेकिन दोनों के बीच प्यार जैसा कुछ नहीं था।

दीपिका-दिनेश के बीच साल 2013 में प्यार चढ़ा परवान
समय बढ़ने के साथ दीपिका पल्लीकल और दिनेश कार्तिक की दोस्ती गहरी होती गई और वो 2013 में प्यार के रूप में बदल गई। इस साल दोनों के बीच प्यार ऐसा परवान चढ़ा। इसी साल तलाक के बाद कार्तिक तो भारत में घरेलु क्रिकेट खेल रहे थे, तो वहीं दीपिका इंग्लैंड में मीडोवुड फॉरेंसी टूर्नामेंट खेल रही थी। दीपिका ने ये टूर्नामेंट अपने नाम किया और अचानक से ही दिनेश कार्तिक, दीपिका को मिलने इंग्लैंड पहुंच गए। ये बात दीपिका को जम गई।

2013 में हुई सगाई, 2015 में दोनों शादी के बंधन में बंधे
इसके बाद मौके की नजाकत को देखते हुए दिनेश कार्तिक ने जून 2013 में ही दीपिका पल्लीकल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। नवंबर 2013 को दोनों की सगाई हो गई और आखिरकार साल 2015 में दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने ईसाई और हिंदू दोनों रिति रिवाज के अनुसार शादी एक हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post रोमांटिक अंदाज में दीपिका ने दिया दिनेश कार्तिक को जन्मदिन की बधाई, जाने कब और कैसे परवान चढ़ा था दोनो का प्यार appeared first on SportzWiki Hindi.