Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान यौन शोषण का शिकार हुई विश्व कप की पत्रकार

मॉस्को। रूस में जारी फीफा विश्व कप की एक महिला पत्रकार टीवी पर लाइव रहने के दौरान यौन शोषण का शिकार हुई। महिला पत्रकार ने बाद में सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी साझा किया। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबिया की निवासी महिला पत्रकार जुलिश गोंजालेस थेरान जर्मनी के प्रसारक ड्यूशे वेले के स्पेनिश टेलीविजन चैनल के लिए रिपोर्टिग कर रही थी, जब एक व्यक्ति ने अचानक उनके स्तन पर हाथ मारा और गाल पर किस कर भाग गया। ॉ

जुलिश कैमरे के सामने खड़ी होकर लाइव रिपोर्टिग कर रही थी, जब उनके साथ यह घटना घटी। ड्यूशे वेले को दिए बयान में जुलिश ने कहा, “मैं लाइव रिपोर्टिग के लिए दो घंटे से तैयारी कर रही थी और तब तक कोई परेशानी नहीं थी। जब में लाइव रिपोर्टिग करने लगी, तभी एक प्रशंसक ने इस स्थिति का फायदा उठाया। जब तक में खुद को संभालकर उस इंसान को देखती, तब तक वह भाग चुका था।”

जुलिश ने इस घटना का पूरा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला और महिला पत्रकारों के लिए सम्मान की आवाज उठाई। जुलिश ने लिखा, “हमें इस प्रकार के व्यवहार के लायक नहीं है। हम समान रूप से पेशेवर हैं और इसके हकदार हैं। मुझे फुटबाल का खेल पसंद है, लेकिन हमें आकर्षण और शोषण के बीच का अंतर समझना होगा।”महिला पत्रकार के साथ गलत व्यवहार करने वाले व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

The post लाइव रिपोर्टिंग के दौरान यौन शोषण का शिकार हुई विश्व कप की पत्रकार appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.