Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बुरी खबर: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर को हुआ आंत में कैंसर, हालत गंभीर

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के महान ऑलराउंडर सर रिचर्ड हैडली को आंत के कैंसर की खबर है और उनका इसके लिए ऑपरेशन भी हुआ है। अपने समय के सबसे बेस्ट ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक रिचर्ड हैडली जिन्होंने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के लिए 86 टेस्ट और 115 वनडे मैच खेले थे।

हैडली, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 431 विकेट है जो कि न्यूज़ीलैंड क्रिकेट में सबसे ज्यादा हैं और उन्हें ऑल-टाइम सूची में आठवां स्थान दिया गया है, ट्यूमर से निदान पाने के लिए इनकी सर्जरी हुई है और अगले कुछ महीनों के दौरान कीमोथेरेपी होगी।

66 वर्षीय की पत्नी लेडी डियान हैडली की तरफ से न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी एक बयान में लिखा गया है

“पिछले महीने रिचर्ड के पास तीन साल की कॉलोनोस्कोपी थी, और हमने पाया कि उन्हें आंत का कैंसर हो गया है। इस कारण अब उनका ऑपरेशन किया गया है।”

उन्होंने यह भी कहा कि,

“ट्यूमर निकालने के लिए उनका ऑपरेशन किया गया। उनका आपरेशन अच्छा रहा और ऑपरेशन के बाद उनमें अच्छा सुधार देखने को मिला है।”

उसके बाद ट्यूमर से निदान पाने के लिए एक ऑपरेशन हुआ है। यह ऑपरेशन बेहद अच्छी तरह से सफल हुआ है और उम्मीद है कि ये जल्द ठीक हो जायेंगे।

कैसा रहा इनका क्रिकेट कैरियर

अगर हम इनके क्रिकेट कैरियर पर नजर डालें तो इन्होंने साल 1973 में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला था और आखिरी मुकाबला साल 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच खेला था। इन्होंने अपने वनडे कैरियर में कुल 115 मैच खेले थे जिसमें 21.61 की औसत से कुल 1751 रन बनाये थे साथ ही 158 विकेट भी अपने नाम किये थे। जबकि टेस्ट की अगर बात करें तो कुल 86 टेस्ट मैचों में इन्होंने कुल 431 विकेट और 3,124 रन भी बनाये है।

The post बुरी खबर: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आलराउंडर को हुआ आंत में कैंसर, हालत गंभीर appeared first on SportzWiki Hindi.