Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफरीदी ने शेयर की बेटी की तस्वीर लेकिन दिखा कुछ ऐसा लोग है हैरान, दे रहे अजीबोगरीब रिएक्शन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े ऑलराउंडर माने जाते हैं। शाहिद अफरिदी ने पाकिस्तान के लिए साल 1997 से अपने इंटरनेशनल करियर का डेब्यू किया जिसके बाद करीब 18 साल तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सेवा करते रहे।

पाकिस्तान के सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक रहे हैं शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेजी से साथ लेग स्पिन गेंदबाजी डालने वाले शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 8 हजार से ज्यादा रन बनाने के साथ ही 395 विकेट हासिल किए हैं। शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के लिए विकेट लेने के मामले में अग्रणी गेंदबाजों में से एक रहे हैं।

शाहिद अफरीदी अपने ही अंदाज में मनाते हैं विकेट लेने का जश्न

शाहिद अफरीदी के द्वारा विकेट लेने पर अपने अलग ही अंदाज में जश्न मनाते हैं। शाहिद अफरीदी के विकेट लेने के बाद जश्न मनाने के तरीका अपने आप में ही अलग ही है। शाहिद अफरीदी के विकेट लेने के बाद मानने जाने वाले इसी जश्न को अब उनकी खुद की बेटी के द्वारा किया गया है।

शाहिद अफरीदी की बेटी करती है उनके विकेट मनाने के जश्न की कॉपी

शाहिद अफरीदी ने एक ट्वीट किया है जिसमें दो अलग-अलग फोटो पोस्ट किए गए हैं। एक फोटो में शाहिद अफरीदी किसी जंगली जानवर के बच्चे को अपने हाथों से दूध पिला रहे हैं, तो दूसरी फोटो में उनकी बेटी शाहिद अफरीदी के विकेट मनाने के जश्न को कॉपी कर रही है। तो साथ ही उनकी बेटी के पीछे शेर बैठा हुआ नजर आ रहा है। अफरीदी ने अपने इस ट्वीट में लिखा है कि

प्रियजनों के साथ समय बिताना बहुत अच्छा होता है। मेरी बेटी के द्वारा मेरे विकेट लेने के जश्न की कॉपी करने के लिए दुनिया में सबसे अच्छा अहसास है और हां जानवरों को ना भूले वो भी हमारे प्यार और केयर के लायक हैं।”

शाहिद अफरीदी के इस ट्वीट के बाद जो उस पर जमकर प्रतिक्रिया आ रही हैं। ट्वीटर यूजर्स इस पर बड़े ही मजेदार ट्वीट कर रहे हैं।

देखिए कुछ ट्वीट

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post अफरीदी ने शेयर की बेटी की तस्वीर लेकिन दिखा कुछ ऐसा लोग है हैरान, दे रहे अजीबोगरीब रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.