Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड ने किया सूपड़ा साफ़ तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने माँगा कप्तान टिम पेन से जवाब, कप्तान ने इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

ऑस्ट्रेलिया के नए कप्तान टिम पेन के लिए 2018 का साल बहुत ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टिम पेन को अचानक से ही मैथ्यू वेड के लगातार फ्लॉप होने से ऑस्ट्रेलियाई टीम में लंबे समय के बाद जगह मिली। टिम पेन के लिए ये वापसी उनके जीवन की सबसे यादगार वापसी साबित हुई क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के तात्कालिन कप्तान स्टीवन स्मिथ के बॉल टेंपरिंग की घटना में फंसने के बाद अचानक से ही टिम पेन को ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी मिल गई।

टिम पेन को वापसी के कुछ समय बाद ही मिला कप्तानी का जिम्मा

ऑस्ट्रेलियाई टीम के बॉल टेंपरिंग कांड में किरकिरी होने के बाद टिम पेन पर कप्तान के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस शर्मनाक घटना के प्रभाव से बाहर निकालने की जिम्मेदारी थी। टिम पेन की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच में हार मिली लेकिन उन्हें इंग्लैंड की मेजबानी में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज का भी कप्तानी का जिम्मा दिया।

वनडे सीरीज में बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर नाकाम रहे टिम पेन

टीम पेन के लिए ये सीरीज बहुत ही मायने रखती थी, लेकिन कप्तान के रूप में टिम पेन पूरी तरह से नाकाम रहे। ऑस्ट्रेलियाई टीम को टिम पेन की कप्तानी में इंग्लैंड के हाथों 0-5 की करारी हार का सामना करना पड़ा।

टिम पेन के कप्तानी करियर में ये हार सबसे बड़ा झटका है। कप्तानी के अलावा बल्लेबाजी में भी टिम पेन ने पूरी तरह से निराश किया। उन्होंने इस पांच मैचों की वनडे सीरीज में अपने बल्ले से केवल 36 रन ही निकाल सके। उन्होंने 12, 15, 5, 3 और 1 के स्कोर बनाए ।

अपनी टीम की हार पर बोले टिम पेन

इस तरह की फॉर्म वो बी एक कप्तान के रूप में टिम पेन के आत्मविश्वास को करारा झटका दे गई। टिम पेन को अब इस खराब फॉर्म से तो उबरना ही होगा लेकिन अब ये भी नहीं कहा जा सकता कि टिम पेन का वनडे क्रिकेट का भविष्य आगे बना रहेगा। टीम पेन ने अपनी टीम की हार को लेकर कहा कि

ये खत्म हो गया। ट्रेंट ब्रिज का विकेट(इंग्लैंड ने 481 रनों का स्कोर खड़ा किया) मुश्किल नहीं था।  लेकिन हमें निश्चित रूप से विश्व स्तरीय टीम के द्वारा एक सबक सिखाया गया। मैंने सोचा था कि हम संकट में हैं। ईमानदारी से कहूं तो  आधे रास्ते के बाद, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने उस पहले घंटे में वास्तव में अच्छी तरह से प्रतिबद्धता दिखायी।”

इस तरह के अंजाम के बारे में नहीं सोचा था कभी

टिम पेन ने आगे कहा कि

“ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी ये नहीं सोचा था। मुझे पता है कि मैं इस सीरीज में कुछ करने के इरादें से यहां आया था, लेकिन मैंने कुछ बार कहा है कि जब आप मेरी उम्र के थे तो ये देखना थोड़ा मूर्खतापूर्ण था। निश्चित रूप से मैं टेस्ट का कप्तान बनने के बाद आगे की ओर देख रहा था। लेकिन मैं अपने बाकी बचे करियर की ओर जाता हूं वो कुछ ऐसा है जो आने वाले हफ्तों में चर्चा करेंगे। अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो मैं शायद इस सीरीज में थोड़ा दबाव में था।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इंग्लैंड ने किया सूपड़ा साफ़ तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने माँगा कप्तान टिम पेन से जवाब, कप्तान ने इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.