फिल्म अभिनेता अरबाज खान के एक कबूलनामे ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट में हड़कंप मचा दिया है। पिछले रविवार को ही सम्पन्न हुए इंडियर प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में फिल्म अभिनेता अरबाज खान ने करोड़ो रूपये का सट्टा लगाया। और उन्होंने पूछताछ में इस बात को कबूला कि उनको सट्टे की पुरानी आदत थी और इस बार उन्होंने बड़ी मात्रा में पैसा गंवाया।

अरबाज खान ने आईपीएल में सट्टेबाजी की बात कबूली
अरबाज खान के इस कबूलनामे के साथ ही भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल हरकत में आ गया है। अरबाज खान के द्वारा सट्टेबाजी की बात मानने के बाद बीसीसीआई की इन्वेस्टिगेशन टीम और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सलीम खान ने अपने बेटे अरबाज खान का किया बचाव
वहीं जब एक तरफ अरबाज खान के इस गैरकानूनी कारनामें के बाद जहां उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है तो वहीं अरबाज खान के पिता और फिल्म अभिनेता रहे सलीम खान ने अपने बेटे का बचाव करते हुए सट्टेबाजी को लीगल करने की बात कही है। इससे कहानी में एक बार फिर से नया ट्विस्ट आ गया है।

सटोरिए सोनू जालान के तार कई देशों से हैं जुड़े
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे सलीम खान ने रविवार को इस मामले को लेकर कहा कि “इस मामले में सटोरिए सोनू जालान के तार अफगानिस्तान, पाकिस्तान, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका से जुड़े हुए हैं। तो सिर्फ मेरे बेटे अरबाज का नाम ही क्यों सामने आ रहा है। क्या सटोरिए सोनू जालान की डायरी में अरबाज खान का नाम ही है। क्या एक आदमी पर ही उसकी दुकान चल रही है।”

क्रिकेट में सट्टेबाजी को कर देना चाहिए लीगल
सलीम खान ने आगे सट्टेबाजी को लीगल करने को लेकर कहा कि “क्लब और जिमखाना में जुआ चलता है, घोड़े की रेस की अनुमति है, लॉटरी ठीक है लेकिन हमारे देश में क्रिकेट पर सट्टेबाजी ठीक नहीं हैष इसके बावजूद भी कई लोग इसमें शामिल हैं। क्रिकेट सट्टेबाजी को लीगल क्यों नहीं कर दिया जाता। क्या इसके बदले में भारी राजस्व इकठ्ठा नहीं होगा।”

आपको बता दे कि अरबाज खान ने शनिवार को कहा था कि “वो पिछले 5-6 साल से सट्टा लगा रहे हैं। इसे लेकर उनके मलाइका के साथ भी झगड़े हो चुके हैं। उनके परिवार ने भी उन्हें ऐसा करने से रोका था।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post आईपीएल की सट्टेबाजी में फँसे अरबाज खान के पिता सलीम खान का आया बड़ा बयान, बेटे के बचाव में कही बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.