Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एडम गिलक्रिस्ट ने धोनी को नहीं, बल्कि सभी को चौंकते हुए इस खिलाड़ी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर

एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक रहे है. एडम गिलक्रिस्ट को क्रिकेट इतिहास का सबसे अच्छा विकेटकीपर बल्लेबाज भी माना जाता है.

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने एक ऐसा बयान दिया है. जिससे एडम गिलक्रिस्ट सुर्खियों में आ गये है.

सारा टेलर को मानते है दुनिया की सबसे सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर

पंजाब केसरी की एक रिपोर्ट के अनुसार टीवी शो मैच स्पेशल के दौरान जब एडम गिलक्रिस्ट से पूछा गया, कि वह वर्तमान क्रिकेट में किसे दुनिया का सबसे अच्छा विकेटकीपर मानते है, तो एडम गिलक्रिस्ट ने सभी को चौंकाते हुए एमएस धोनी का नहीं बल्कि इंग्लैंड की महिला विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर का नाम लिया.

दुनिया की सबसे बेहतरीन विकेटकीपर सारा टेलर

आपकों बता दें, कि हाल में ही सारा टेलर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच में शानदार स्टंपिंग की थी जिसके चलते वह सुर्ख़ियों में भी है. एडम गिलक्रिस्ट ने कहा,

”मैंने कुछ दिन पहले ही ट्वीट किया था, कि चाहे पुरुष क्रिकेट हो या महिला क्रिकेट दुनिया की सबसे बेहतरीन विकेटकीपर सारा टेलर है. भले ही पुरुष क्रिकेट की तुलना में महिला विकेटकीपर के पास गेंद थोड़ी धीमी आती हो, पर उनका प्रदर्शन उनकी प्रतिभा को दर्शाता है. मैंने उनकी विकेटकीपिंग बिग बैश में भी देखी है. मुझे वह हमेशा एक शानदार विकेटकीपर लगी है.

 

पहले भी किया था ये ट्वीट 

 

स्टंपिंग करने में मानी जाती है माहिर

 

सारा टेलर ने इंग्लैंड की महिला टीम के लिए अबतक 9 टेस्ट मैच, 116 वनडे मैच और 85 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल लिए है. जिसमे सारा टेलर ने 9 टेस्ट मैचों में 19.66 की औसत से 295 रन बनाये है.

वही उन्होंने वनडे में 40.73 की अच्छी औसत से 3911 रन बनाये है. वही 29.45 की औसत से सारा टेलर ने टी-20 क्रिकेट में 2091 रन बनाये हुए है.

सारा टेलर विकेटकीपिंग में वनडे में 80 कैच, टी-20 में 22 कैच व टेस्ट मैचों में 18 कैच ले चुकी है. वही वह टेस्ट क्रिकेट में 2 स्टंपिंग, वनडे क्रिकेट में 48 स्टंपिंग और टी-20 क्रिकेट में 47 स्टंपिंग कर चुकी है. वह स्टंपिंग करने में

The post एडम गिलक्रिस्ट ने धोनी को नहीं, बल्कि सभी को चौंकते हुए इस खिलाड़ी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर appeared first on SportzWiki Hindi.