Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विदर्भ को पहली बार रणजी जीताने वाले तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी इस भारतीय खिलाड़ी से सीखना चाहते है क्रिकेट के गुर

विदर्भ के युवा तेज़ गेंदबाज़ रजनीश गुरबानी ने पिछले साल रणजी में यादगार प्रदर्शन किया था. इस दौरान उन्होंने रणजी में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किये थे. उनके इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ ए सीरीज में खेलते हुए नज़र आ सकते है. ऐसे में इंग्लैंड जाने से पहले उन्होंने इंटरव्यू में राहुल द्रविड़ को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

मुझे उनसे बहुत सीखना है 

Image result for रजनीश गुरबानी

राहुल द्रविड़ को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“मैं उसे मिलने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हूँ. मैं उनसे बहुत कुछ सिखान चाहता हूँ. मैंने उन्हें आज तक नही देखा है. ऐसे में मेरा लक्ष्य उनसे ज्यादा से ज्यादा सिखने पर होगा.”

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“मैं खुश हूँ की चयनकर्ताओं ने मुझ पर विश्वास जताया और मुझे इंडिया ए के लिए चुना. मैं कोशिश करूँगा कि मैं उनकी इस उम्मीद को पूरा कर सकूँ.”

ये मेरे करियर का सबसे बड़ा मैच है 

Image result for रजनीश गुरबानी

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि

मैं बस इस टूर से यही उम्मीद कर रहा हूँ कि मेरी टीम को जीत मिल सके. ये तीन मैच की सीरीज है. मुझे उम्मीद है कि मुझे मौका मिलेगा और मैं अपना बेस्ट दे सकूँगा. लेकिन अभी मेरा ध्यान सिर्फ एक मैच है. मुझे जिस भी मैच में खेलना का मौका मिलेगा, वो मेरे करियर का सबसे बड़ा मैच होगा.”

मैं इसे रणजी मैच की तरह लूँगा 

Image result for रजनीश गुरबानी

इंग्लैंड ए के खिलाफ अपनी तैयारी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“मैं इस समय उसी तरह से खेलने की तरफ सोच रहा हूँ,जैसे मैं रणजी ट्राफी में खेलता था.मैं वही करना चाहता हूँ. मुझे सिर्फ अपने प्रोसेस पर ध्यान है.मेरा ध्यान अभी किसी भी तरह के परिणाम पर नही है.”

अब देखना दिलचस्प रहेगा कि गुरबानी कैसे अपनी घरेलू की सफलता को इंग्लैंड में दोहरा पाते है.

The post विदर्भ को पहली बार रणजी जीताने वाले तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी इस भारतीय खिलाड़ी से सीखना चाहते है क्रिकेट के गुर appeared first on SportzWiki Hindi.