Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मेसी के भारतीय फैन की मिली लाश, अर्जेंटीना की हार के बाद घर से था लापता

कोट्टयम
फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेटीना के खराब प्रदर्शन के कारण अपने घर से लापता हुए केरल के डिनू एलेक्स कोट्टयम में मृत पाए गए हैं। डिनू की लाश कोट्टयम के इलिक्कल ब्रिज के पास से मिली है। डिनू अर्जेंटीना के स्‍टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के बड़े फैन बताए जा रहे थे और क्रोएशिया के खिलाफ मैच में गुरुवार को मिली हार के बाद से वह घर से लापता थे।

पुलिस ने डिनू के कमरे से एक सुइसाइड नोट बरामद किया था जिसके बाद उनकी तलाश तेज कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय डिनू एलेक्स एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट थे। एलेक्स के एक रिश्तेदार के मुताबिक, वह बहुत ही शांत रहने वाले इंसान थे और उनके दोस्त भी बेहद कम रहे। मेसी के प्रति दीवानगी का सबूत एलेक्स की एक किताब में मिला है। इसमें एलेक्स ने लिखा है, 'मेसी मेरी जिंदगी सिर्फ आपके लिए है। मैं आपको जीत के बाद यह विश्व कप हाथ में उठाते हुए देखना चाहता हूं।'

बताया जाता है कि गुरुवार को अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच मैच से पहले उसने अपने सहकर्मियों से दावा किया था कि मेसी के गोल के साथ आज अर्जेंटीना की जीत तय है। यही नहीं वह अर्जेंटीना की जर्सी खरीदकर घर लौटे थे। इसके बाद उन्होंने घर पहुंचकर पूरा मैच देखा। मैच के बाद एलेक्स के कुछ दोस्तों ने फोन पर बात करने की कोशिश की लेकिन फोन स्विच ऑफ था।