Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवा स्टार शिवम मावी ने बताया धोनी से मिली वो सलाह जिससे बना सकते हैं विश्वकप की टीम में जगह

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में कई युवा खिलाड़ियों की खोज हुई। हर सीजन की तरह इस सीजन भी कई शानदार युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी निखर कर सामने आयी। इनमें से भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के युवा सितारों ने भी अपना दमखम दिखाया, जिसमें यूपी के तेज गेंदबाज 19 साल के शिवम मावी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

शिवम मावी ने इस सीजन में अपनी गेंदबाजी से किया प्रभावित

शिवम मावी को इस सीजन में कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम ने अपनी ओर शामिल किया था। कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम में चयन होने के बाद शिवम मावी को जल्द ही अपने आईपीएल करियर का आगाज करने का मौका मिला और इन्होंने अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया।

शिवम में जबरदस्त गति से गेंद डालने की काबिलियत

शिवम मावी ने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभाविक किया। इसमें से खाततौर पर शिवम ने अपनी गेंदबाजी स्पीड से खूब ध्यान आकर्षित किया। इस युवा गेंदबाज ने दिखाया कि वो एक ओवर में लगातार 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार ने गेंद करने की काबिलियत रखते हैं। शिवम ने इस सीजन में अपने सबसे तेज गेंद 149 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा रफ्तार से डाली।

शिवम ने अपनी गति से किया प्रभावित

इस बात से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस युवा गेंदबाज की गेंदो में जबरदस्त तेजी है। इसी के दम पर शिवम को आने वाला समय का भारतीय क्रिकेट के भविष्य का सितारा माना जा रहा है। शिवम ने चेन्नई सुपर किंग्स से मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से मुलाकात कर कई टिप्स लिए।

धोनी ने मुझे दी लाइन और लैंथ पर ध्यान केन्द्रित करने की दी सलाह

शिवन ने धोनी से मुलाकात को लेकर कहा कि

मैं उनके साथ हमारे मैच के बाद धोनी सर से मुलाकात की और मेरे प्रदर्शन पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी। उन्होंने मुझे बताया कि मैं अच्छी गति से गेंदबाजी कर रहा था और मेरी गेंदबाजी पर हिट करना आसान नहीं है। उन्होंने मुझे लाइन और लैंथ पर ध्यान केन्द्रित करने की सलाह दी।”

विश्वकप 2019 में चयन के लिए मेरी गति होगी सबसे महत्वपूर्ण

इसके साथ ही शिवम ने आगे विश्व कप 2019 में चयन की उम्मीद को लेकर कहा कि

मैं अच्छी गति से गेंदबाजी कर रहा हूं। स्विंग भी करवा रहा हूं। मैंने इंग्लैंड में पहले खेला था, इसलिए मुझे लगता है कि भारत की विश्वकप टीम में चुने जाने के लिए ये कारक मेरे पक्ष में होंगे।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post युवा स्टार शिवम मावी ने बताया धोनी से मिली वो सलाह जिससे बना सकते हैं विश्वकप की टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.