1 जुलाई से पाकिस्तान, जिम्बाम्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 ट्राई सीरीज खेली जानी है. यह टी-20 ट्राई सीरीज जिम्बाम्वे की धरती पर खेली जायेगी. आपकों बता दें, कि यह टी-20 ट्राई सीरीज 8 जुलाई को खत्म होगी. इस टी-20 ट्राई सीरीज का फाइनल मैच हरारे के मैदान पर 8 जुलाई को खेला जायेगा.
ट्राई सीरीज के बाद पाकिस्तान खेलेगी वनडे सीरीज
आपकों यह भी बता दें, कि इस टी-20 ट्राई सीरीज के बाद पाकिस्तान की टीम जिम्बाम्वे के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी. इस सीरीज का पहला वनडे मैच 13 जुलाई को खेला जायेगा और इस सीरीज का आखिरी वनडे मैच 22 जुलाई को खेला जायेगा.
मोहम्मद हफीज की हुई टीम में वापसी

आपकों बता दें, कि जिम्बाम्वे की धरती पर होने वाली ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम ने अपनी 15 सदस्यी टीम का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान की टीम में मोहम्मद हाफिज की वापसी हो गई है. वह पाकिस्तान की पिछली कुछ सीरीज से बाहर चल रहे थे.
वही पाकिस्तान की टीम ने पहली बार युवा शाहीबजादा फरहान को भी टीम में शामिल किया है. हालाँकि अपनी उंगली की चोट के चलते बाबर आजम को टीम से बाहर रखा गया है.
वनडे टीम में जुनैद खान और यासिर शाह की वापसी

जिम्बाम्वे के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भी पाकिस्तान की टीम ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. वनडे टीम में लम्बे समय से टीम से बाहर चल रहे यासिर शाह को जगह दी गई है. वही जुनैद खान को भी टीम में शामिल किया गया है.
इस प्रकार है टी-20 ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम

सरफराज अहमद (कप्तान, विकेटकीपर), फखर जामन, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, असिफ अली, हुसैन तलत, हैरिस सोहेल, शदाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, मोहम्मद आमिर, उस्मान खान, शाहीन अफरीदी, साहिबजादा फरहान
इस प्रकार है पाकिस्तान की वनडे टीम
सरफराज अहमद (कप्तान, विकेटकीपर), फखर जामन, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, बाबर आज़म (फिटनेस टेस्ट बाकि), असिफ अली, मोहम्मद नवाज, शदाब खान, फहीम अशरफ, मोहम्मद आमिर, जनैद खान, उस्मान खान, यासीर शाह, हसन अली, हैरिस सोहेल.
The post जिम्बाम्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए पाकिस्तान ने उतारी सबसे मजबूत टीम, दिग्गज की हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.