अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज भारत में ही खेली जा रही है. देहरादून के राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में अफगानिस्तान ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी के दमपर बांग्लादेश को 45 रनों से हरा दिया.
मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए थे. रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नही रही. बांग्लादेश ने लगातार विकेट गंवाए जिससे जिससे वह 19वें ओवर 122 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी.
18वें ओवर में ज़रदान की गेंद पर टूटा विकेट

पारी का 18वां ओवर अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज शपूर ज़रदान लेकर आए. इस दौरान सामने बल्लेबाजी के लिए मौजूद थे महमूदुल्लाह. दूसरी गेंद पर ज़रदान ने महमूदुल्लाह को कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए रूबल हुसैन. रूबल ज़रदान की गेंद को समझ नही पाए और गेंद सीधा जाकर स्टंप से टकराई. गेंद की रफ़्तार इतनी तेज थी कि स्टंप से लगते ही उसने स्टंप के दो टुकड़े कर दिए.
इस मैच में राशिद खान ने अपनी गेंदबाजी का जादू एक बार फिर दिखाया. राशिद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में सिर्फ 13 रन देकर तीन विकेट लिए. राशिद के इस जबरदस्त प्रदर्शन की वजह से उन्हें मैन ऑफ़ द मैच भी चुना गया.
इससे पहले अफगानिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान मोहम्मद शहजाद ने अच्छी बल्लेबाजी की. शहजाद ने 37 गेंदों पर 40 रन बनाए. जबकि समीउल्लाह 18 गेंदों पर 36 रन बनाकर स्कोर को तेजी के साथ आगे बढाया. जवाब में उतरी बांग्लादेश की ओर से लिटन दास ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली. इसके अलवा महमुदुल्लाह ने 29, मुश्फिकर रहीम 20 और शाकिब अल हसन ने 15 रन बनाए.

तीन टी-20 मैचों की इस सीरीज का अगला मैच 5 जून को जबकि अंतिम मैच 7 जून को खेला जाएगा. इसके बाद बांग्लादेश की टीम भारत के साथ एतिहासिक टेस्ट मैच खेलेगी.
The post वीडियो : अफगानिस्तान के गेंदबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ डाली ऐसी गेंद डाली कि दो हिस्सों में टूट गया स्टंप, वीडियो वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.