बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच काफी पुराना रिश्ता है। कई बॉलीवुड हस्तियों के क्रिकेटर्स के साथ अफेयर्स रहे हैं,तो कई कई बॉलीवुड स्टार्स विवाादों की वजह से चर्चा में रहे हैं। इन दिनों सलमान खान के भाई अरबाज खान पर सट्टेबाजी का आरोप लगा है। हालांकि अरबाज बने सट्टे की बाजी की बात स्वीकार भी कर ली और कहा कि वो पिछले छह साल से इस गेम में लगे हुए हैं।
अरबाज के इस सट्टेबाजी का गेम डी कंपनी यानि दाऊद से जुड़ता दिख रहा है। हालांकि अरबाज खान फिल्मी दुनिया की कोई पहली हस्ती नहीं हैं जिन पर सट्टेबाजी का आरोप लगा हो। इससे पहले भी कई लोगों पर इस तरह आरोप लग चुके हैं।
बिंदु दारा सिंह

साल 2013 आईपीएल के इतिहास का काला वर्ष रहा है। इस साल दो आईपीएल टीमों पर फिक्सिंग का आरोप लगा और उन्हें दो साल तक बैन भी झेलना पड़ा। इस फिक्सिंग कांड में दारा सिंह के बेटे बिंदु दारा सिंह का भी नाम आया। बिंदु दारा सिंह बिग बॉस-3 के विनर भी हैं। बिंदु दारा सिंह पर खिलाड़ियों और बुकी के बीच मध्यस्यता करने का आरोप लगा। इस मामले में बिंदु दारा सिंह की गिरफ्तारी भी हुई थी।
गुरूनाथ मय्यपन

गुरूनाथ मय्यपन चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन.श्रीनिवासन के दामाद है। साल 2013 में इन पर भी फिक्सिंग के आरोप लगे थे। मय्यपन उस समय चेन्नई के टीम प्रिंसिपल थे। फिक्सिंग के जांच के लिए जस्टिस लोढ़ा समित का गठन किया गया था। जिसने चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का बैन लगाया। इतना ही नहीं कमेटी ने मयप्पन के ऊपर क्रिकेट से जुड़ी समस्त गतिविधियों पर आजीवन बैन लगा दिया है।
राज कुंंद्रा

राजस्थान रॉयल्स के पूर्व मालिक और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर सट्टेबाजी के आरोप लग चुके हैं। राजकुंद्रा अभिनेत्री
शिल्पा शेट्टी के पति हैं। लोढ़ा समिति ने कुंद्रा को सट्टेबाजी से जुड़े आरोप में दोषी पाया था। इतना ही नहीं क्रिकेट से जुड़ी तमाम गतिविधियों में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी थी। दो साल के बाद राजस्थान रॉयल्स की वापसी इस आईपीएल में हुई है। हालांकि अब टीम के मालिक बदल गए हैं।
अरबाज खान

अभिनेता अरबाज खान आईपीएल में सट्टेबाजी पिछले छह सालों से कर रहे थे। इसका खुलासा उन्होंने खुद मुंबई पुलिस के सामने की। पुलिस की गिरफ्त में आए बुकी सोनू जालान ने अरबाज खान के सट्टेबाजी में संलिप्त होने की बात काबूली थी। उसने यह भी बताया कि अभिनेता इस बार आईपीएल में 2.80 करोड़ रूपये भी हार गए हैं। इन पैसों को वसूलने के लिए अरबाज को धमकाया भी था।
The post अरबाज खान ही नहीं बल्कि देश की इन दिग्गज हस्तियों पर भी लग चुका है सट्टेबाजी का आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.