Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चोटिल क्रिस वोक्स की जगह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इस युवा को मिला मौका

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जैक बॉल को ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की जगह टीम में बुलाया गया है, जो जांघ की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले भाग से बाहर हो गए है। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले हफ्ते की श्रृंखला में क्रिस वोक्स चोटिल हो गए थे इस कारण उन्हें स्कॉटलैंड के खिलाफ एकमात्र वनडे में भी जगह नहीं मिली है। स्कॉटलैंड के खिलाफ यह एकमात्र वनडे मैच 10 जून को खेला जाने वाला है जिसमें ये पहले ही बाहर चुके है।

हालांकि स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे मैच में 29 वर्षीय ने बेन स्टोक्स भी चोटिल है किन्तु इन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली इस सीरीज में मौका दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये हैमस्ट्रिंग से जूझ रहे है और ठीक हो जायेंगे।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार को कहा, “दोनों खिलाड़ियों ने अपनी चोटों से उबर रहे है इसके लिए इनका इलाज चल रहा हैं और उम्मीद यही है कि जल्द ठीक हो जाएँ।”

वहीं बात आती है जैक बॉल जिन्होंने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के लिए खेले थे जहाँ उन्हें 4-1 से सीरीज में जीत मिली थी।लेकिन अब 13 जून को ओवल में शुरू होने वाले पांच एक दिवसीय मैचों की सीरीज में वापस इंग्लैंड टीम में मौका मिला है।

क्रिस वोक्स जो हाल ही में संपन्न हुई इंडियन प्रीमियर लीग के 11 संस्करण में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में खेले थे। जहाँ उन्हें 5 मैचों में खेलना का मौक़ा दिया गया था और इसमें इन्होंने 8 विकेट चटकाए थे। इसके बाद इन्हें बीच आईपीएल ही वापस इंग्लैंड अपने घर लौटना पड़ा था।

जबकि जैक बॉल ने अपने कैरियर में 17 वनडे मैच खेले है जिसमें 21 विकेट हासिल किये है। साथ ही इनके पास 4 टेस्ट मैच खेलने का भी अनुभव है। लेकिन अब देखना यही होगा कि जब तक वोक्स फिट होते है तब तक ये कैसा प्रदर्शन करते है।

The post चोटिल क्रिस वोक्स की जगह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इस युवा को मिला मौका appeared first on SportzWiki Hindi.