Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कई ऐतिहासिक मैच का गवाह रह चुके इन भारतीय स्टेडियम में कई सालो से नहीं खेला गया कोई मैच

भारत में क्रिकेट किसी धर्म की तरह बन चुका है. जहां स्टेडियम किसी मंदिर से कम नही है. (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) बीसीसीआई क्रिकेट ग्राउंड को लगातार बनाने के लिए जाना जाता है.

देशों में जब क्रिकेट ग्राउंड की संख्या की बात आती है, तो भारत इस मामले में पहले नंबर है. जहां सबसे ज्यादा क्रिकेट स्टेडियम मौजूद हैं. पहला अन्तर्राष्ट्रीय मैच भारत के जिमखाना स्टेडियम मुंबई में खेला गया था.

इसके बाद 50 से ज्यादा स्टेडियम भारत में बनाए जा चुके हैं. इसमें से लगभग सभी में कम से कम एक मैच तो खेला ही जा चुका है. मगर कुछ ऐसे ग्राउंड भी हैं जो बीसीसीआई द्वारा नजरअंदाज किए जा रहे हैं.

1. कैप्टन रूप सिंह ग्वालियर 

यह वही क्रिकेट ग्राउंड है जब सचिन तेंदुलकर ने 2010-11 में क्रिकेट जगत का एक दिवसीय मैचों में पहला दोहरा शतक लगाया था. इस मैच में टीम इंडिया ने 154 रनों से एक बड़ी जीत हासिल की थी. मगर यही मैच इस स्टेडियम के लिए अंतिम मैच साबित हुआ. इसके बाद पिछले 8 सालों में यहां कोई मैच नही खेला गया. ग्वालियर के इस क्रिकेट ग्राउंड पर पिछले 22 सालों में 12 वनडे मैच खेले गए हैं.

2. मोइन उल हक स्टेडियम पटना

मोइन उल हक स्टेडियम पटना के बिहार में स्थित है. इस स्टेडियम की क्षमता 25 हजार दर्शकों की है. सुबिधाओं की कमी होने के चलते इस क्रिकेट स्टेडियम में सिर्फ दो अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच ही खेले गए हैं. इस स्टेडियम की हालत कुछ ऐसी हो चुकी है, कि इसमें स्थानीय टूर्नामेंट तक नही कराए जाते हैं.

हालांकि स्टेडियम को आधुनिक तरीके से बनाया गया था. इसमें स्विमिंग पूल के साथ ही टर्फ पिच है. मगर देख रेख के आभाव में स्टेडियम पूरी तरह ख़राब हो चुका है. जब से बिहार और झारखण्ड अलग राज्य बने हैं तब से यहां एक रणजी मैच तक नही खेला गया.

3. कीनन स्टेडियम जमशेदपुर

यह एक मल्टीपर्पज स्टेडियम है. जिसकी क्षमता 19 हजार दर्शकों की है. यह स्टेडियम 1939 में बनाया गया था. जिसमें पहला मैच 1983 में खेला गया. यह मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुआ था.

वहीं पिछले 12 सालों में यहां कोई भी अन्तर्राष्ट्रीय मैच नही खेला गया है. जिसका कारण ये भी है कि जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज से एक मैच हार गयी थी तो दर्शकों ने ग्राउंड पर पटाखे फेंक दिए थे.

2. नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम फरीदाबाद 

नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम फरीदाबाद हरियाणा में स्थित है. इस स्टेडियम में 25 हजार दर्शकों की क्षमता है. इसमें 8 अन्तर्राष्ट्रीय वनडे मैच खेले गए हैं. पहला मैच टीम इंडिया और वेस्ट इंडीज टीम के बीच खेला गया था. यह मैच भारतीय टीम हार गयी थी.

वहीं इस ग्राउंड पर अंतिम मैच 2006 को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. इसके बाद इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी की वजह से यहां अन्तर्राष्ट्रीय मैच नही हो पाए.

1. नेहरु स्टेडियम पुणे 

पुणे में स्थिति नेहरु स्टेडियम में 11 एक दिवसीय मैच खेले गए हैं. इस क्रिकेट ग्राउंड में 25 हजार दर्शकों की क्षमता है. इसका निर्माण 1969 में हुआ था. पहला मैच 1984 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. भारत ने यहां 8 मैच खेले हैं जिसमें से पांच में उसने जीत दर्ज की है. 13 साल पहले भारत और श्री लंका के बीच खेला गया मैच अंतिम मैच था. वहीं अब मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर खेले जा रहे है. जहां नेहरु स्टेडियम से अधिक सुबिधाएं हैं.

The post कई ऐतिहासिक मैच का गवाह रह चुके इन भारतीय स्टेडियम में कई सालो से नहीं खेला गया कोई मैच appeared first on SportzWiki Hindi.