Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कबड्डी मास्टर्स चैम्पियनशिप: पहले ही मैच में भारत ने पाक को दी करारी शिकस्त

दुबई। भारत ने कबड्डी मास्टर्स चैम्पियनशिप के अपने पहले मैच धमाकेदार शुरुआत करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को शिकस्त दी है। टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदारी भारतीय टीम ने पड़ौसी देश पाकिस्तान को 36-20 से शिकस्त देकर शानदार आगाज किया।

सचिन ने आखिर क्यों की वनडे में दो नई गेंदों के प्रयोग की आलोचना?

इस मैच में भारतीय कप्तान अजय ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिसकी मदद से भारतीय टीम ने ब्रेक तक 22-9 से बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद भारतीय टीम ने विपक्षी टीम को पलटवार करने का मौका ही नहीं दिया।

भारतीय कप्तान अजय ठाकुर मैच में 15 रेड अंक हासिल किए। उन्होंने टैकल मेंं भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इससे भारतीय टीम ने 12 और अंक हासिल किए। भारत टीम ने आधे समय तक 13 अंक की बढ़त बनाई।

इस दिग्गज फुटबॉलर को अपना दुश्मन मानते हैं रणबीर कपूर

भारतीय कोच श्रीनिवास रेड्डी ने भारतीय टीम की जीत का पूरा श्रेय कप्तान अजय ठाकुर को देते हुए कहा कि उसने पाकिस्तान टीम के दोनों कार्नर पर कब्जा किया और विरोधी टीम के डिफेंस को तोड़ दिया।

इस मुकाबले में पाक टीम कहीं भी भारतीय टीम के विरूद्ध लय में नहीं दिखी। पाकिस्तान टीम के कोच नबील अहमद ने अपनी टीम के खराब प्रदर्शन के लिए वीजा परेशानियों को कारण बनाया है। जिसके कारण टीम टूर्नामेंट के लिए देरी से यहां पहुंची।

महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में ये क्या बात बोल गए पार्थिव पटेल

पाक कोच ने बताया कि हम आज प्रात: सात बजे पहुंचे और इस कारण हमारी टीम को अभ्यास करने का समय नहीं मिला। पाक कोच को टीम के आगे के मैचों में सुधार की उम्मीद है। वहीं भारतीय टीम अपने अगले मैच में बढ़े ही मनोबल के साथ उतरेंगी। टीम को एक बार फिर से अपने कप्तान अजय ठाकुर से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

युवराज ने इस पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान को बताया बेहतरीन फुटबॉलर