हाल ही में केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने हम फिट तो इंडिया फिट नाम से फिटनेस चैंलेज शुरू किया। इस फिटनेस चैलेंज को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी स्वीकार किया था। विराट कोहली ने इसे आगे बढ़ते हुए पीएम मोदी,एमएस धोनी और पत्नी अनुष्का शर्मा को चैलेंज दिया था।
जिसमें अनुष्का शर्मा और पीएम मोदी ने विराट के चैलेंज को स्वीकार किया था। हालांकि इसी कड़ी में भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का भी नाम जुड़ चुका है। हरभजन सिंह ने इस चैलेंज को मजाकिया अंदाज में पेश किया है। एक ट्वीट के जरिए हरभजन सिंह ने पोस्ट किया। अब लोग हरभजन सिंह की इस पोस्ट पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
खूब पापुलर हुआ चैलेंज

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने जो फिटनेस चैलेंज सोशल मीडिया में चलाया है वो कुछ दिनों में बेहद लोकप्रिय हो गया है। सोशल मीडिया में इस चैलेंज को क्रिकेटर और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियां कम्पलीट करने में जुटी हुई हैं। इस चैलेंज के तहत लोगों को अपना एक फिटनेस वीडियो बनाकर सोशल मीडिया साइट्स में डालना पड़ता है । साथ ही कुछ अन्य लोगों को इसमें टैग करना चाहिए।
हरभजन सिंह ने कुछ इस तरह से किया मजाक

जहां एक ओर फिटनेस चैलेंज चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ हरभजन सिंह चैलेंज को लेकर मजाकिया मूड में नजर आ रहे हैं। हरभजन सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक फोटो अपलोड किया। यह फोटो जले हुए समोसों की है। इसके नीचे हरभजन सिंह ने एक कैप्शन भी लिखा । हरभजन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि,‘आज 1500 कैलोरी जली।’
Burnt 1500 calories today…
pic.twitter.com/qQUXTAVznz
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) May 29, 2018
यूजर्स के साथ सुनील ग्रोवर ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

हरभजन सिंह की पहचान अपने फैंस के बीच भज्जी के रूप में ज्यादा होती है। साथ ही हरभजन सिंह का अंदाज भी मजाकिया है। अब हरभजन सिहं को फनी पोस्ट करें और उनके प्रशंसक इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं न दें ऐसा हो नहीं सकता है। मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भज्जी के फनी पोस्ट पर भी एक मजाकिया ट्वीट किया है।
इब्बा कुरैशी नाम की यूजर्स ने लिखा ,भज्जी भाई रोजे में ऐ भी अच्छे लग रहे हैं।
नवीना नाम की यूजर्स ने लिखा कि भज्जी सुपर..सुपर। भज्जी की पोस्ट में और कई सारे यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। जिन्हें आप यहां पढ़ सकते हैं।
Ha ha ha ha aha aha ha aha aha ha a
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) May 30, 2018
Those 7 are the rest IPL teams
— Niraag® S
(@niraag69) May 29, 2018
Bhajji bhai rozay mai yeh bhi achay lagray hai
hahahahaha
— Ebba Qureshi (@EbbaQ) May 29, 2018
Bhajji
supr supr
…
— Navina (@Navina28071998) May 29, 2018
Tabhi performance tel lene gyi h aapki
— Muttalib Gour (@MuttalibGour) May 29, 2018
— siva (@Siva_k134) May 30, 2018
Jab tak rahega samose mein aalu, trophy rahega csk ke baaju
— Kamakshy Ram (@divvyaram) May 29, 2018
The post हरभजन सिंह ने फिटनेस चैलेंज को लेकर कुछ इस तरह की कॉमेडी,कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की निकल पड़ी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.

(@niraag69)
hahahahaha